Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
इन 7 अच्छी आदतों से आपका बच्चा बन सकता है समझदार
गर्भावस्था के दौरान आप सिर्फ बच्चे को अपने पेट में पालती ही नहीं है बल्कि उसे अपने जरिये बाहर की दुनिया दिखती हैं। इसलिए जो औरतें माँ बनें वाली हैं उन्हें अपनी आदतों पर खास ध्यान देना चाहिए।
READ: प्रेगनेंट महिलाओं को क्यूं नहीं खाना चाहिये प्लास्टिक के बर्तनों में
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने हाल ही में उन कारणों का पता लगाने का दावा किया है जिसके जरिए गर्भ में ही बच्चे के दिमाग को विकसित किया जा सकता है। ऐसे में अगर मां चाहे तो वह गर्भ में ही बच्चे को समझदार बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है।
इसके लिए गर्भवस्ता के दौरान आपको अपने खान पान का खास ख्याल रखना होगा क्योंकि यह माना जाता है कि बुद्धि के विकास में डीएनए अहम भूमिका निभाते हैं। साथ ही सही दिनचर्या और खान पान से गर्भ में पल रहे बच्चे का सही विकास होता है।
जब आप इन नीचे दी गयी आदतों के बारे में जानेगी तब आपको पता चलेगा कि कैसे इन सारी आदतों को अपनाने से बच्चे की बुद्धि का विकास होता है। जितना हो सके इन सारी आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

टच
आपके और आपके बच्चे के बीच में एक बहुत पतली रेखा है जिसे आप कम कर सकती हैं। जब आप अकेली हों तो अपने पेट की मालिश करें, इससे आप अपने बच्चे के और नज़दीक आ जाएंगी।

संगीत सुने
संगीत सुनाने से तनाव दूर होता है और आप रिलैक्स फील करते हैं। गर्भावस्था के दौरान बहुत जरुरी है कि आप तनाव मुक्त रहें। इससे आपके बच्चे की ग्रोथ अच्छे से होती है।

अपने आस पास पाज़िटिविटी रखें
क्या आपको पता है कि जो कुछ भी आप महसूस करती हैं वह सब आपका बच्चा सीखा ता है। इसलिए जितना हो सके अपने आपको नेगेटिविटी से दूर रखें।

धूप में बैठे
धूप में रोज़ 20 मिनट टहलें इससे बच्चे की सेहत अच्छी रहती है। विटामिन डी हड्डियों के लिए अच्छा होता है और बच्चे का विकास भी अच्छे से होता है।

सोने से पहले पढ़ें
इसमें कोई शक नहीं कि सुबह के समय पढ़ना अच्छी आदत है लेकिन अगर आप रात में पड़ती हैं तो यह आपके बच्चे की बुद्धि के विकास के लिए अच्छा होता है। इससे वह रिलैक्स महसूस करता है जिससे दिमाग का विकास सही तरीके से होता है। यही नहीं पढ़ने से पॉजिटिव हार्मोन्स रिलीज़ होते हैं जिससे आप कुछ रहती हैं।

अच्छा भोजन
अच्छा और संतुलित आहार बहुत जरुरी है। इसके लिए जरुरी है कि आप अपना खान पान सही रखें जिससे बच्चे को अच्छी मात्रा में प्रोटीन और विटामिन्स मिलें।

जिम जाएँ
गर्भावस्था के दौरान, यह जरुरी है कि आप जिम जाएँ। इससे आप ऐक्टिव और स्वस्थ रहेंगी। यह सिर्फ आपके सेहत के लिए नहीं है बल्कि एक सेहतमंद और स्वस्थ बच्चे को इस दुनिया में लाने के लिए किया गया प्रयास है।



Click it and Unblock the Notifications
