Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Brain Detox: फिट रहने के लिए ब्रेन डिटॉक्स भी है जरूरी

अक्सर हमने बॉडी डिटॉक्स, ब्लड डिटॉक्स के बारे में सुना है। लेकिन क्या कभी आपने ब्रेन डिटॉक्स के बारे में सुना है। जी हां, ब्रेन को भी डिटॉक्स किया जा सकता है। जब बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन की बात आती है, तो लिवर और किडनी डिटॉक्स को लेकर ख्याल सबसे पहले दिमाग में ही आते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ये ब्रेन डिटॉक्स, जो आपके दिमाग को बूस्ट करता है।
क्या है ब्रेन डिटॉक्स?
ब्रेन डिटॉक्स का काम दिमाग को अच्छा करना है। लोग अपनी थकान, टेंशन, डिप्रेशन ब्रेन स्टोक जैसे लक्षणों को ठीक करना है। ऐसे में आपके अच्छे मेंटल हेल्थ के लिए जरूरी है कि आप समय-समय पर अपने ब्रेन को डिटॉक्स करें। जिसके लिए आप इन तरीकों को अपना सकते हैं-
नींद करें पूरी
बच्चे से लेकर बड़ों के लिए पूरी नींद लेना जरूरी है। अपने दिमाग को शांत करने के लिए ये सबसे ज्यादा जरूरी होता है। हमारे शरीर को रोजाना कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद चाहिए होती है। ब्रेन डिटॉक्स करने के लिए अगर आप एक अच्छी नींद लेने जा रहे हैं, तो ध्यान रखें की कमरे में अंधेरा हो, आपका रूम थोड़ा ठंडा हो, कमरे में शांती रहे, सोने से पहले हो सकते तो नहा लें।
एक्सरसाइज
कुछ एक्सरसाइज आपके ग्लाइम्फेटिक गतिविधि को बढ़ावा देने में मदद कर सकते है। इतना ही नहीं ये आपके ब्रेन को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। जो आपके सीखने की क्षमता में अहम भूमिका निभाता है। एक्सरसाइज आपको तनाव मुक्त करने में मदद करता है। रेगुलर एक्सरसाइज करने से आपके बॉडी में एनर्जी बनी रहती है। एक्सरसाइज आपके दिमाग को शांत करने के साथ आपके दिमाग को कई तरह का लाभ देने में मदद करता है।
ब्रेन एक्सरसाइज
हेल्दी माइंड के लिए ब्रेन एक्सरसाइज बहुत जरूरी होता है। किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी आपके दिमाग का विकास करने में मदद करता है। लेकिन मेंटल एक्टिविटी आपके ब्रेन मसल्स को स्ट्रोंग करने में मदद करती है।
अच्छी डाइट करें फॉलो
दिमाग को डिटॉक्स करने के लिए जरूरी है कि आप अच्छी डाइट फॉलो करें। आप क्या खा रहे है इसका असर सीधे तौर पर आपकी नींद पर पड़ता है। ऐसे में अच्छी नींद लेने के लिए सोने से पहले हैवी डिनर करने से बचें, मसालेदार खाना खाने से परहेज करें, शराब और कैफीन से दूरी बनाकर रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
