Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
राजस्थान में मादा पशुओं से इंसानों में फैल रही है ये बीमारी, संक्रमण फैलने पर दिखाई देते हैं ये लक्षण
Brucellosis Outbreak in Rajasthan: राजस्थान में ब्रूसेलोसिस तेजी से फैल रही है, जो संक्रमित पशुओं से इंसानों में पहुंच रही है। यह बीमारी खासतौर पर गाय, भैंस और बकरियों से फैलती है, जिससे पशुपालक सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। संक्रमित पशु और इंसान दोनों में इसके शुरुआती लक्षण पहचानना मुश्किल होता है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह बीमारी पहले पशुओं में फैलती है और फिर उनके संपर्क में आने से इंसानों को प्रभावित करती है। इसके लक्षणों में लगातार तेज़ बुखार, अचानक वजन कम होना और ब्लड प्रेशर बढ़ना शामिल है, जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है।

ब्रूसेलोसिस क्या है?
ब्रूसेलोसिस एक जीवाणु संक्रमण है, जो ब्रूसेला नामक बैक्टीरिया के कारण होता है। यह मुख्य रूप से गाय, भैंस, बकरियों जैसे पशुओं में पाया जाता है, लेकिन दूषित दूध, मांस या संक्रमित पशुओं के संपर्क में आने से मनुष्यों में भी फैल सकता है।
ब्रूसेलोसिस के लक्षण
मनुष्यों में यह बीमारी कई लक्षणों के रूप में उभर सकती है, जैसे:
- लगातार तेज़ बुखार
- थकान और कमजोरी
- सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द
- अचानक वजन कम होना
- ब्लड प्रेशर बढ़ना
- जोड़ों में दर्द
संक्रमण कैसे फैलता है?
- संक्रमित पशुओं का कच्चा दूध या उससे बने उत्पादों का सेवन
- अधपका या दूषित मांस खाना
- संक्रमित पशुओं के संपर्क में आना
- दूषित पानी पीना
बचाव के उपाय
- दूध को उबालकर या पाश्चुरीकृत करके ही पिएं
- अधपका मांस खाने से बचें
- पशुओं को संभालने के बाद हाथ धोना न भूलें
- संक्रमित पशु को अलग रखें और पशु चिकित्सक से सलाह लें
क्यों है यह बीमारी खतरनाक?
ब्रूसेलोसिस धीरे-धीरे असर करती है, जिससे पशुपालकों को इसके लक्षण तुरंत पता नहीं चलते। संक्रमित पशुओं में बार-बार गर्भपात होने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे आर्थिक नुकसान होता है।
सावधानियां बरतें
बदलते मौसम में अन्य संक्रमण भी तेजी से फैलते हैं। इसलिए, मास्क पहनें, साफ-सफाई का ध्यान रखें और किसी भी लक्षण के दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
यह बीमारी सिर्फ पशुओं तक सीमित नहीं है, बल्कि पशुपालकों और किसानों के लिए भी खतरा बनी हुई है। समय रहते सतर्कता बरतना ही सबसे अच्छा बचाव है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
