Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Chardham Yatra 2025 : केदारनाथ में घोड़े और खच्चरों में मिला Equine influenza वायरस, जानें कितना खतरनाक है
Equine Influenza Outbreak in Kedarnath : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2025 की शुरुआत 30 अप्रैल से होने जा रही है। इस दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे, जबकि केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट क्रमशः 2 और 4 मई को खुलेंगे। लेकिन यात्रा शुरू होने से ठीक पहले एक गंभीर स्वास्थ्य संकट ने प्रशासन और श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा दी है।
रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चलने वाले 12 घोड़ों और खच्चरों में एक्वाइन इन्फ्लुएंजा वायरस (Equine Influenza Virus - EIV) की पुष्टि हुई है। इस वायरस का पता चलते ही सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है और पशुओं की निगरानी, जांच व टीकाकरण का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है।
आइए चलिए जानते हैं इस वायरस के बारे में डिटेल में-

क्या है एक्वाइन इन्फ्लुएंजा वायरस?
यह एक तेज़ी से फैलने वाला श्वसन रोग है जो मुख्य रूप से घोड़ों, खच्चरों और गधों को प्रभावित करता है। यह इन्फ्लुएंजा ए वायरस के दो उपप्रकार-H7N7 और H3N8-के कारण होता है। इससे संक्रमित पशुओं में तेज बुखार, खांसी, नाक से स्राव और सुस्ती जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। बिना टीकाकरण वाले जानवरों में यह वायरस गंभीर जटिलताएं पैदा कर सकता है।
कितना खतरनाक है यह वायरस?
यह वायरस हवा के जरिए 5 किलोमीटर तक फैल सकता है और संक्रमित जानवरों, उपकरण, चारे या मनुष्यों के संपर्क से भी फैलता है। हालांकि आमतौर पर यह इंसानों के लिए जानलेवा नहीं होता, लेकिन H3N8 वायरस के संपर्क में आने से कुछ लोगों में एंटीबॉडी बनती देखी गई हैं। गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग, छोटे बच्चे या कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग इससे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं।
इंसानों में दिखने वाले लक्षण
यदि यह वायरस इंसानों तक पहुंचता है तो इसके लक्षण सामान्य फ्लू जैसे ही होते हैं - बुखार, गले में खराश, सिरदर्द, थकान, उल्टी और दस्त।
यात्रियों के लिए सावधानियां
चूंकि चारधाम यात्रा में हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं और कई लोग केदारनाथ तक पहुँचने के लिए खच्चरों या घोड़ों का सहारा लेते हैं, ऐसे में निम्न सावधानियां अपनाना बेहद ज़रूरी है:
फ्लू वैक्सीन लगवाएं: यात्रा से पहले सामान्य फ्लू का टीका अवश्य लगवाएं।
मास्क पहनें और सैनिटाइज़र रखें: यात्रा के दौरान मास्क पहनना और हाथों को सैनिटाइज़ करना जरूरी है।
भीड़ से दूरी बनाए रखें: विशेषकर संकरे या बंद इलाकों में भीड़ से बचना बेहतर रहेगा।
जानवरों से दूरी बनाए रखें: खच्चर या घोड़े से संपर्क में आने के बाद हाथ अवश्य धोएं।
बीमार होने पर यात्रा न करें: बुखार या सांस की तकलीफ हो तो यात्रा को टाल दें।
निष्कर्ष
चारधाम यात्रा श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है, लेकिन बदलते मौसम और संक्रमण की आशंका को देखते हुए सजग रहना बेहद जरूरी है। एक्वाइन इन्फ्लुएंजा भले ही सीधे तौर पर इंसानों को न प्रभावित करता हो, लेकिन घोड़ों के माध्यम से यह एक सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट का कारण बन सकता है। ऐसे में यात्रियों को चाहिए कि वे सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
