Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
पनीर या चिकन, किसमें मिलेगा ज्यादा प्रोटीन, किसे खाना ज्यादा फायदेमंद?
Chicken vs Paneer: टोंड बॉडी और मसल्स बिल्डिंग के लिए प्रोटीन बेहद जरुरी है। हाई प्रोटीन के सेवन के लिए कई लोग चिकन को अपने डाइट में शामिल करते हैं। वहीं अगर आप शाकाहारी हैं, तो पनीर आपके लिए प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत होता है।
तो ऐसे में सवाल उठता हैं कि चिकन या पनीर दोनों में से किसमें होता है ज्यादा प्रोटीन? आइए पता करते हैं कि आपके लिए दोनों में से कौनसा ऑप्शन सही है।

प्रोटीन की मात्रा के अनुसार
डाइटिशियन के मुताबिक, ज्यादा प्रोटीन चाहते हैं तो चिकन बेहतर विकल्प है। 100 ग्राम चिकन में आपको 31 ग्राम प्रोटीन मिलता है। वहीं वैजेटेरियन लोगों के लिए प्रोटीन का स्त्रोत पनीर है, जिसमें 100 ग्राम में 20 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। चिकन में विटामिन बी 12, नियासिन, फॉस्फोरस और आयरन होता है। वहीं, पनीर प्रोटीन के साथ कैल्शियम का भी मुख्य स्त्रोत है। हड्डियों और दांतों के साथ ही खून के थक्के जमने जैसी समस्याओं में पनीर खाना ज्यादा फायदा पहुंचा सकता है।
कम कैलोरी के लिए चिकन खाएं
अगर आप वेटलॉस डाइट पर हो और कम कैलोरी का सेवन करना चाहते हैं, तो चिकन आपके लिए बेहतर हो सकता है।
100 ग्राम चिकन में 165 कैलोरी और 100 ग्राम पनीर में 265-320 कैलोरी होता है। विकल्प आपके सामने है।
ज्यादा फायदे पाने के लिए घर पर ही बनाएं
प्रोटीन की मात्रा के मामले में चिकन सबसे अच्छा होता है। पनीर में प्रति 100 ग्राम में 12-18 ग्राम प्रोटीन होता है और चिकन में प्रति 100 ग्राम में 30 ग्राम प्रोटीन होता है।
दोनों विकल्प बहुत अच्छे हैं और आप दोनों को खा सकते हैं। केवल एक चीज जो इन दोनों के पोषक तत्वों को नष्ट करते है। खराब बनाती है वह है रेस्तरां की तैयारी जहां वे बहुत सारे सफेद मक्खन के साथ-साथ कई स्वाद बढ़ाने वाले पदार्थ डालते हैं। अगर आप इसे सामान्य सामग्री से घर पर बनाते हैं तो इससे कोई नुकसान नहीं होगा।
इन बातों का रखें ध्यान
कच्चा चिकन खरीदते समय एंटीबायोटिक मुक्त चिकन चुनना पसंद करें। पनीर की बात करें तो लो फैट और मलाई वाला पनीर दोनों ही सेहतमंद हैं। लेकिन आप वेटलॉस का प्लान कर रहे हैं, लो-फैट पनीर ही खाएं।
फूड प्वाइजिनंग भी हो सकती है चिकन से
अगर आपको लगता है कि रोजाना ताजा चिकन खाना हेल्दी होता है, तो आप बिल्कुल गलत हैं। ताजे चिकन में केपाइलोबेक्टर होता है, जो किसी भी व्यक्ति को फ़ूड प्वाइनिंग का शिकार बना सकता है। इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही खाएं। इसके अलावा बता दें कि फ्राइड चिकन से ज्यादा ग्रिल्ड चिकन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाता है।ग्रिल्ड चिकन में एमिनो मिथिलिओ और पेरेडाइन पाया जाता है। ये दोनों जहरीले तत्व प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर की वजह बन सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
