Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जापान में कोरोना की वापसी! 4000 से ज्यादा लोग संक्रमित, जानें शुरुआती लक्षण
Japan Pandemic: कोरोना ने पूरी दुनिया में ऐसा कहर मचाया था कि कई घर बर्बाद हो गए। न जाने कितने ही लोगों ने अपनों को खोया। लॉकडाउन लग गया जिसमें कारोबार ठप पड़ गया। देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई। हालांकि बाद में हालात काबू में आए लेकिन अब एक बार फिर से इसी तरह की महामारी ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। अरे डरिए मत भारत में अभी सब सुरक्षित है। दरअसल, जापान में कोरोना महामारी जैसे हालात बन गए हैं। वहां इंफ्लुएंजा आउटब्रेक हुआ है जिसे एक नई महामारी की शुरुआत माना जा रहा है। इस बीमारी की चपेट में अब तक करीब 4000 लोग आ गए हैं।
वहां सावधानी बरतते हुए करीब 135 स्कूलों को बंद कर दिया गया है। चिंता की बात ये है कि ये वायरस बहुत तेजी से बढ़ रहा है जिस वजह से अस्पतालों में लंबी कतारें लग गई हैं। आइए जान लेते हैं कि इस इन्फ्लूएंजा के शुरुआती लक्षण किया हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है।

जापान में फैल रहे इन्फ्लूएंजा के लक्षण (Influenza Symptoms in Japan)
- तेज बुखार (अक्सर 101°F से 104°F तक)
- थकान और कमजोरी
- खांसी - सूखी या हल्की बलगम वाली
- सिरदर्द और शरीर में दर्द
- नाक बहना या जाम होना
- गले में खराश और जलन
- ठंड लगना और पसीना आना
- भूख में कमी और उल्टी (खासकर बच्चों में)
- सांस लेने में तकलीफ़ (गंभीर मामलों में)
हालांकि ये सभी लक्षण मौसमी बीमारी जैसे हैं लेकिन बहुत खतरनाक हैं। अगर किसी को ऐसे लक्षण दिखाई दें तो लापरवाही न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
इन्फ्लूएंजा से बचाव के उपाय (Influenza Prevention Tips)
1. बेवजह यात्रा करने से बचें
हो सकता है कि जापान में फैला वायरस दुनिया भर में फैले। ऐसे में कोशिश करें कि बेवजह बाहर देश की यात्रा करने से बचें।
2. टीकाकरण करवाएं (Get Vaccinated)
हर साल बदलते फ्लू स्ट्रेन से बचने का सबसे असरदार तरीका है फ्लू वैक्सीन। डॉक्टर की सलाह से टीकाकरण जरूर करवाएं, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को।
3. मास्क पहनें और दूरी बनाए रखें (Wear Mask & Maintain Distance)
इन्फ्लूएंजा वायरस हवा में फैल सकता है। इसलिए भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें और खांसने-छींकने वालों से दूरी रखें।
4. हाथों की सफाई रखें (Keep Hands Clean)
बार-बार हैंड वॉश करें या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। वायरस अक्सर हाथों से चेहरे तक पहुंचता है। बच्चों को भी ये आदत डालें कि वो बार-बार हाथ धोएं।
5. पर्याप्त नींद और पौष्टिक आहार लें (Boost Immunity)
इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए नींद पूरी लें, विटामिन C, जिंक और प्रोटीन से भरपूर भोजन करें।फल, सब्जियां, नींबू, अमला, और अदरक जैसे खाद्य पदार्थ फायदेमंद हैं।
6. कमरे में वेंटिलेशन रखें (Ensure Proper Ventilation)
घर या ऑफिस में ताजी हवा आने दें। बंद जगहों में वायरस लंबे समय तक रह सकता है।
7. सर्दी-जुकाम को हल्के में न लें
यदि लगातार खांसी, बुखार या गले में दर्द बना रहे, तो सेल्फ-मेडिकेशन न करें, बल्कि डॉक्टर से जांच करवाएं।
घरेलू उपाय (Home Remedies)
- अदरक-तुलसी की चाय पिएं।
- भाप लें, ताकि नाक और गले की सफाई बनी रहे।
- गर्म पानी से गरारा करें।
- नींबू-शहद का सेवन करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
