Latest Updates
-
Navratri 2026 Vrat Niyam: नवरात्रि व्रत में क्या करें और क्या न करें? जानें व्रत रखने के जरूरी नियम -
'खुद की चीयरलीडर बनो', प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोलिंग पर पहली बार बोलीं कैटरीना कैफ -
Evil Dead...नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल -
World Egg Day 2026: अंडे के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता गंभीर नुकसान -
World Post Day 2026: कब और कैसे हुई विश्व डाक दिवस की शुरुआत? जानें दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस के बारे में -
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा
क्या डायबिटीज से मरीज भी पपीता खा सकते हैं?
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि फल मीठे होते हैं लेकिन उनमें प्राकृतिक शुगर होती है और इनमें मौजूद विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए फायदेमंद होते हैं।
जब बात डायबिटीज़ की आती है तो कुछ भी मीठा खाना जोखिमभरा काम हो सकता है क्योंकि मीठा खाने से ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ जाता है। इसी वजह से ज्यादातर डायबिटीज़ के मरीज़ नैचुरली स्वीट यानी प्राकृतिक रूप से मीठे फलों को भी नहीं खाते। लेकिन, ये गलत है।
कई एक्सपर्ट्स का यह कहना है कि डायबिटीज़ के मरीज़ों में इस बात को लेकर बहुत गलतफहमियां हैं कि कौन सा फल खाएं और कौन सा न खाएं। डायबिटीज़ के मरीज़, जिनकी शुगर कंट्रोल में हो, वो हर तरह के फल खा सकते हैं, लेकिन सीमित मात्रा में।
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि फल मीठे होते हैं लेकिन उनमें प्राकृतिक शुगर होती है और इनमें मौजूद विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए फायदेमंद होते हैं।

1. शुगर की मात्रा कम
अगर आप पपीते का पौष्टिक गुण देखो तो आपको मालूम चलेगा कि इसमें कम शुगर होती है (1 कप कटे पपीते में 8.3 ग्राम)। फिर भी, ये काफी मीठा होता है। इस वजह से ये फल डायबिटीज के मरीज़ों के लिए परफेक्ट होता है।

2. विटामिन से भरपूर
इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन आदि शामिल हैं, जो आपको हृदय रोगों से दूर रखेंगे। इसकी हाइपोग्लाइसेमिक प्रकृति के कारण, पपीता मधुमेह संबंधी हृदय रोग को रोक सकती है।

3. फाइबर भी होते हैं भरपूर
पपीते में फाइबर और साथ में कुछ अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जिसकी वजह से डायबिटीज़ के मरीज़ों का दिल की बीमारियों से बचाव होता है। अध्ययन में ये बात सामने आई है कि पपाया एक्स्ट्रैक्ट टाइप 2 डायबिटीज़ के बढ़ने की गति को कम करता है।

4. ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है
पपीते में ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी बहुत कम मात्रा में होता है, जिसका अर्थ है कि यह अपनी नैचुरल शुगर धीरे-धीरे जारी करता है, ताकि आपके ब्लड शुगर लेवल तेजी से ना बढ़े।
इस वजह से पपीता डायबिटीज़ के मरीज़ों को जरूर खाना चाहिए। लेकिन उससे पहले उन्हें अपने डॉक्टर से इस पर राय लेनी चाहिए कि उन्हें कितनी मात्रा में पपीता खाना चाहिए। ये डायबिटीज़ की स्टेज पर निर्भर करता है कि इस फल की कितनी मात्रा खाना सही रहेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
