Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
वजन घटाने और ब्लड शुगर कम करने के लिए लें टकीला शॉट्स
शोधकर्ताओं के अनुसार एग्विंस (agavin) नाम के इस पौधे में वजन कम करने और ब्लड प्रेशर कम करने की क्षमता है।
डलास में अमेरिकन केमिकल सोसायटी में प्रकाशित एक शोध में कहा गया है कि अगेव (agave) प्लांट में एक प्रमुख घटक पाया जाता है जिसका टकीला बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है और यह वजन कम करता है और ब्लड शुगर कंट्रोल रखता है।
शोधकर्ताओं के अनुसार एग्विंस (agavin) नाम के इस पौधे में वजन कम करने और ब्लड प्रेशर कम करने की क्षमता है।

अध्ययन में यह भी कहा गया है कि यह पौधा आपके शरीर में पचता नहीं है, इसलिए यह आपके शरीर में फाइबर के रूप में काम करता है ब्लड शुगर नहीं बढ़ाता है जबकि बाद में आप फुल महसूस करते हैं और कम खाना खाते हैं।
डॉक्टर मर्सिडीज जी लोपेज ने बताया कि वे एग्विन्स को संभावित स्वीटनर के रूप में देख रहे हैं, क्योंकि वे बेहद घुलनशील शुगर वाले हैं। इनमें कम ग्लिसेमिक इंडेक्स होता है इसका टेस्ट भी नैचुरल होता है। इसके अलावा इन्हें मानव द्वारा चयापचय नहीं किया जाता है।
लोपेज के अनुसार, इसके यह गुण इसे डायबिटीज और मोटापे से पीड़ित लोगों के लिए उपयुक्त बनाते हैं। सबसे बड़ी बात इसके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं हैं।

डेली मेल यूके की रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टर लोपेज का यह भी मानना है कि मुंह में जीवाणुओं के स्वस्थ विकास का समर्थन करने के लिए एग्विंस सबसे अच्छा शुगर है।
हालांकि डायबिटीज.को.यूके ने यह भी कहा है कि इस अध्ययन का यह मतलब नहीं कि आप बार में जाकर टकीला की पूरी बोटल गटक जाएं। क्योंकि अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो शराब से आपको नुकसान हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
