Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
डायबिटीज मरीज व्रत रखने से पहले तैयार कर लें अपना डाइट प्लान, नहीं होगी कोई परेशानी

शारदीय नवरात्रि का त्योहार आज से शुरू हो गया है। कई लोग आज से नौ दिन तक दुर्गा मां के लिए व्रत रखेंगे। व्रत के पीछ कई लोगों की आस्था छिपी है, तो कई स्वस्थ फायदे भी हैं। लेकिन व्रत के दौरान बहुत से लोग बीपी, डायबिटीज और नियमित रूप से लेने वाली दवाईयों को लेना भी बंद कर देते हैं। जिसके कारण उनके स्वस्थ को काफी नुकसान भी हो सकता है।
नवरात्रि के व्रत के दौरान डायबिटीज के मरीजों को अपना ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। व्रत रखने से पहले उन्हें कुछ बातों का अच्छे से ख्याल रखना होगा। पहले ही अपने डायट प्लान को तैयार कर लें, ताकी ब्लड शुगर लेवल सामान्य बना रहे। लेकिन व्रत रखने से पहले एक बार अपने डॉक्टर और डाइटिशियन से सलाह जरुर ले लें।

व्रत के दौरान ऐसे रखें अपना ध्यान
- डायबिटीज के मरीज व्रत के दौरान अपने शरीर को पूरी तरह हाइड्रेट रखें। कुछ भी खाने के बाद कम से कम 15 मिनट तक वॉक करें।
- अपने व्रत के फलहार में कॉम्पलेक्स कार्ब्स और कम कैलोरी वाले ड्रिंक को शामिल करें। ज्यादा हैवी खाने से बचें।
- व्रत के दौरान अपने फलहार में लो जीआई कार्ब्स जैसे कुट्टू की रोटी और सब्जियां शामिल करें। खाने से पहले सलाद जरुर खाएं, ताकि आपका पोस्ट प्रांडियल शुगर का स्तर नियंत्रित रहे।
- कम फैट वाले छाछ, दही, पनीर डेयरी प्रोटीन अपनी डायट में शामिल करें, ताकि डायबिटीज की क्रेविंग को खत्म किया जा सकें।
- डायबिटीज के मरीज थोड़ी थोड़ी देर में कुछ न कुछ खाते रहें। तला भूना कम खाने की कोशिश करें।
- मीठे फल खाने के स्थान पर सेब, खीरा जैसे फल खाएं। मिठाई, फल या ड्राई फ्रूट्स खाने के आधे घंटे बाद या पहले पानी पिएं। नहीं तो खांसी की समस्या हो सकती है।
व्रत में चीनी का स्तर कम होने का खतरा
व्रत के दौरान जब व्रती का पेट खाली होता है तो उसकी वजह से आपके शरीर में चीनी की मात्रा को कम कर सकता है। इसलिए डायबिटीज पेशेंट व्रत रखने से पहले अपने डॉक्टर से जरुर सलाह ले लें। बीपी, कोलेस्ट्राल या अन्य दवाओं को व्रत के दौरान बंद करने से पहले भी डॉक्टर की सलाह ले लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
