Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
किडनी में स्टोन है तो अजवाइन खाइए

क्या हैं इसके फायदे-
1. पाचन से संबधित कोई भी समस्या क्यों ना हो अजवाइन इसको ठीक करने में बहुत मददगार होता है। यह एक प्रकार का एंटी एसिड है जो आपको बदहज़मी से बचाएगा। इसको मठ्ठे या छाछ के साथ मिला कर पीने से राहत मिलेगी।
2. ठंडी में नज़ले से परेशान लोग आजवाइन को अच्छी तरह से चबा कर गरम पानी के साथ निगल लें। अगर इसको गुण के साथ दो चम्मच सुबह और शाम मिक्स कर के खाया जाए तो यह दमा और ब्रोंकाइटिस के मरीज़ों के लिए भी फायदेमंद होगा।
3. किसी प्रकार का दर्द चाहे वह दिल, सिर या फिर कान का ही क्यों न हो अजवाईन के प्रयोग से काफी कम हो जाता है। कान में दर्द से राहत पाने के लिए इसके तेल का प्रयोग करें वही दिल और सिर दर्द के लिए इसको गरम पानी के साथ खाएं।
4. गठिया और जोड़ों के रोगियों के लिए अजवाईन के तेल से मालिश करनी चाहिए।
5. अधिक शराब पी लेने से अगर व्यक्ति को उल्टियां आ रहीं हो तो उसे अजवाईन खिलाना बेहतर होगा। इससे उसको आराम मिलेगा और भूंख भी अच्छी तरह से लगेगी।
6. मुंह से दुर्गंध आना और मुंह में छाले होना या फिर दांत में दर्द होना यह सभी रोगों से आपको मुक्ती मिल जाएगी अगर आप हर रात खाना खाने के बाद इसका सेवन माउथ फ्रेशनर के रुप में करते हैं तो। दांत दर्द के लिए इसको अच्छी तरह पानी में उबाल कर फिर इसी के पानी से गरारे या कुल्ला करें।
7. यह ऐसिडिटी की समस्या से भी राहत दिलाने में कारगर है। थोडा सा जीरा और अजवाईन एक साथ भून लीजिए और फिर मिश्रण को पानी में उबाल कर छान लीजिए उसके बाद इसमें चीनी मिला कर खाएं। इससे आपके ऐसिडिटी की समस्या में राहत मिलेगी।
8. गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अजवाइन जरुर खानी चाहिए क्योंकि इससे ना सिर्फ खून साफ रहता है बल्कि यह पूरे शरीर में रक्त के प्रवाह को संचालित भी करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
