Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
जोड़ के दर्द को दूर करे ये आहार

हम जो भी खाते हैं, उसी की तरह बन जाते हैं। यानी की खाना अच्छा हो या बुरा, हमारे शरीर पर उसका बहुत प्रभाव पड़ता है। आजकल जोडो़ का दर्द होना आम बात बन चुकी है जो कि लोंगो को उनकी 30 की उम्र से शुरु हो जाता है। यह एक प्रकोप की तरह है जो आजकल के छोटे उम्र के युवाओं को भी होने लग गया है।
जोड़ का दर्द पैरों के घुटनों, गुहनियों, गदर्न, बाजुओं और कूल्हों में हो सकता है। व्यायाम के अलावा आपका खान-पान पौष्टिक और हेल्दी होना चाहिये, जो जोड़ के दर्द को कम कर के तुरंत आराम दिलाए। यहां पर 6 बेस्ट फूड दिये हुए हैं जो कि जोड़ के दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
आहार जो कम करें जोडो़ के दर्द को-

साल्मन मछली
यह मछली ओमेगा 3 फैटी एसिड का अच्दा स्त्रोत होती है। यह जोडो़ के दर्द से पैदा हुई सूजन को कम करने में मदद करती है।

बैरी
स्ट्रॉबेरी या ब्लूबेरी जोडो़ के दर्द को कम करती हैं और आराम दिलाती हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट खासकर के बायोफ्लेवोनाइड दर्द को बहुत हद तक कम करता है।

सब्जियां
ओमेगा 3 फैटी एसिड अगर बैलेंस ना हो तो जोडो़ का दर्द पैदा हो सकता है इसलिये इसे बैलेंस करने के लिये हरी सब्जियां जैसे, पालक, ब्रॉक्ली, प्याज, अदरक आदि का सेवन करें। कार्बोहाइड्रेट्स वाले आहार जैसे, पास्ता, ब्रेड, फ्राई फूड और जंक फूड से दूर रहें।

मेवे
बादाम, काजू, अखरोठ और कद्दू के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड तथा एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि सूजन को कम कर के दर्द दूर करता है।

ऑलिव ऑयल
इस तेल में कम वसा और बहुत सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि हड्डियों तथा दिल के लिये बहुत ही अच्छा होता है यह सूजन को कम करता है और मोटापा भी घटाता है।

संतरे का जूस
रिसर्च के अनुसार ठीक प्रकार से विटामिन सी का सेवन करने से हड्डियां कमजोर नहीं होती। नहीं तो हड्डियों की कमजोरी की वजह से ही जोडो़ में दर्द होता है। इसलिये रोजाना संतरे का जूस पिएं जिससे हड्डी तथा स्किन दोनों ही अच्छे रहें।
साल्मन मछली- यह मछली ओमेगा 3 फैटी एसिड का अच्दा स्त्रोत होती है। यह जोडो़ के दर्द से पैदा हुई सूजन को कम करने में मदद करती है।
बैरी- स्ट्रॉबेरी या ब्लूबेरी जोडो़ के दर्द को कम करती हैं और आराम दिलाती हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट खासकर के बायोफ्लेवोनाइड दर्द को बहुत हद तक कम करता है।
सब्जियां- ओमेगा 3 फैटी एसिड अगर बैलेंस ना हो तो जोडो़ का दर्द पैदा हो सकता है इसलिये इसे बैलेंस करने के लिये हरी सब्जियां जैसे, पालक, ब्रॉक्ली, प्याज, अदरक आदि का सेवन करें। कार्बोहाइड्रेट्स वाले आहार जैसे, पास्ता, ब्रेड, फ्राई फूड और जंक फूड से दूर रहें।
मेवे- बादाम, काजू, अखरोठ और कद्दू के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड तथा एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि सूजन को कम कर के दर्द दूर करता है।
ऑलिव ऑयल- इस तेल में कम वसा और बहुत सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि हड्डियों तथा दिल के लिये बहुत ही अच्छा होता है यह सूजन को कम करता है और मोटापा भी घटाता है।
संतरे का जूस- रिसर्च के अनुसार ठीक प्रकार से विटामिन सी का सेवन करने से हड्डियां कमजोर नहीं होती। नहीं तो हड्डियों की कमजोरी की वजह से ही जोडो़ में दर्द होता है। इसलिये रोजाना संतरे का जूस पिएं जिससे हड्डी तथा स्किन दोनों ही अच्छे रहें।
आहार के साथ ही आपको रोजाना व्यायाम भी करना चाहिये। यदि आपके पास ज्यादा समय नहीं रहता है तो जौगिंग या लंबी वॉक पर ही निकल जाया करिये। व्यायाम करने से मोटापा दूर होगा जो कि जोडो़ में दर्द होने का एक विषेश कारण है।



Click it and Unblock the Notifications
