Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पार्टी में ज्यादा पीने से कैसे बचें

ज्यादा पीने से बचें-
1. खाली पेट ना पिएं- ऐसी पार्टी में जहां आपको लगता है कि आप एक पेग से ज्यादा पी सकते हैं उस जगहं पर जाने से पहले आपको पहले से ही कुछ खा लेना चाहिए। जिससे शराब आपके पेट को नुक्सान न पहुंचाए। कोशिश करें कि र्पाटी में जाने से पहले एक मिनी मील्स या फिर कुछ ऐसा पौष्टिक खाना खाएं जिससे आपका पेट भर जाए और शराब आपको नुक्सान भी न पहुंचाए।
2. पीने से पहले केला खांए- ज्यादा पीने से पहले कोशिश करें कि आप एक या दो केले अवश्य खा लें। केला एक प्रकार का फिसलने वाला और चिपचिपा फल होता है जो ज्यादा देर तक आपके पेट में टिका रह सकता है। और सिर्फ यही नहीं यह अपने अंदर मौजूद ग्लूकोज़ से तुरंत एनर्जी भी प्रदान करेगा।
3. पीने के बाद भी खाते रहें- कई बार ज्यादा पीने की वजह से उल्टी हो जाती है जिससे शरीर की सारी ऊजा बाहर निकल जाती है। तो इसलिए केवल यही जरुरी नहीं है कि शराब पीने से पहले ही खाया जाए बल्कि उसके बाद भी खानें का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। पीने के साथ आप चाहें तो सलाद का सेवन कर सकते हैं। अगर आप शराब के साथ एनर्जी ड्रिंक ले लेगें तो आप एक जिम्मेदार व्यक्ति कहलाएगें।
4. शराब के साथ मीठा बिल्कुल न लें- शराब के साथ खाया गया मीठा पदार्थ जैसे चॉकलेट और मीठाई काफी तेज़ी के साथ नशे के लेवल को और भी ज्यादा हाई कर देते हैं। अगर ऐसा हो गया हो तो व्यक्ति को तुरंत विटामिन सी युक्त नींबू, दही या फिर कोई भी खट्टी चीज़ खिलानी चाहिए। इससे नशा कम हो जाता है और इंसान को बेहतर महसूस होता है।
5. अपनी ड्रिंक को दूसरे ड्रिंक के साथ न मिलाएं- दो अलग अलग ड्रिंक को एक साथ कभी न मिलाएं। जैसे अगर आप व्हिस्की पी रहे हैं तो अंतिम दौर तक केवल व्हिस्की ही पिएं। दो तरह की व्हिस्की और दो तरह के वोड़का को एक साथ न मिलाएं वरना यह आपके पेट में घुल कर बेचैनी पैदा कर सकता है।
6. पीने के समय स्मोकिंग न करें- यह एक आम बात हो गई है कि अक्सर लोग पीने के वक्त स्मोकिंग का भी मज़ा लेने लगते हैं। पर हमारी आपको यही सलाह है कि ऐसा काम बिल्कुल न करें क्योंकि इससे आपके लिए और भी परेशानी पैदा हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
