Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
बैंगन के गुण
खाने की थाली में आलू के बाद बैंगन का ही नंबर सबसे ज्यादा आता है। यह सब्जी भारत में ही उगती है इसलिये इसका महत्व और स्वास्थ्य लाभ हमारे लिये बहुत मायने रखता है। पोषण की दृष्टि से देखें तो बैंगन में खनिज लवण व विटामिन अच्छी मात्रा में पाये जाते हैं। दिखने में ठोस होने के बावजूद बैंगन में जलांश 92 प्रतिशत होता है।
खनिज लवणों में कैल्शियम, फास्फोरस, लौह-तत्व, पोटेशियम व मैंगनीज बैंगन में मध्यम मात्रा में उपस्थित रहते हैं। कुछ मात्रा में विटामिन ‘ए' व ‘बी' कॉम्पलेक्स भी बैंगन में पाये जाते हैं। बैंगन खाने से मधुमेह और हृदय रोग जैसी बीमारियां दूर होती हैं। आइये और जानते हैं इस बैंगनी बैंगन के बारे में।

बैंगन के स्वास्थ्य लाभ-
फाइबर- फाइबर एक जरुरी तत्व है जो पाचन क्रिया को अच्छा बनाता है। बैंगन खाने से आपको 2 ग्राम फाइबर प्राप्त होगा। इसे अपने भोजन में जरुर शामिल कीजिये और कब्ज जैसी बीमारी से बचिये।
त्वचा- बैंगन त्वचा को हाइड्रेट करता है और अंदर से नमी प्रदान करता है। तो अगर आपके बाल और त्वचा रूखे-सूखे हैं तो आप बैंगन खाना शुरु कर दीजिये।
वेट लॉस- यह आहार चर्बी को जलाता है और कैलोरी कम करता है। इसमें फाइबर होता है जिसको खाने से पेट भर जाता है और जल्द भूख नहीं लगती, तो ऐसे में वजन भी कम होता है।
कैंसर- इसमें एक तत्व पाया जाता है जो कि शरीर में कैंसर की सेल से लड़ने में सहायक होता है। अगर आप हर रोज बैंगन खाएंगे तो आपका शरीर कैंसर से लड़ने के लिये मजबूत हो जाएगा। यह खासकर पेट के कैंसर से लड़ने में सहायक है।
दिमाग के लिये- इस पेड़ में जो न्यूट्रियन्ट्स पाए जाते हैं वह हमारे दिमाग के लिये बहुत ही अच्छे होते हैं। यह किसी भी प्रकार के नुक्सान से हमारी कोशिका की झिल्ली को बचाते हैं। यह दिमाग को फ्री रैडिक्ल से बचाता है और ब्रेन का विकास करता है।
हृदय- धमनियों की दीवारों में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम हो जाता है। यहां तक की खून की नसों में भी खून ठीक प्रकार से बहने लगता है।
मधुमेह- हाई फाइबर और कम कार्बोहाइड्रेट के तत्व होने के कारण यह मधुमेह रोगियों के लिये बहुत अच्छा आहार है। इसको नियमित खाने से आपका शुगर लेवल कम होगा।
लीवर- लीवर की बीमारियां होने पर भी बैंगन का सेवन लाभदायक प्रभाव दिखलाता है। बैंगन की पत्तियों में हल्का निद्राकारी तत्व उपस्थित रहता है। अत: कई दवाईयां बनाने में इसकी पत्तियां आधारभूत तत्व की तरह कार्य करती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
