Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
अपनी लंबाई बढ़ानी है तो इन्हें जरुर खाएं

ऊचाई बढ़ाने के लिए खाद्य पदार्थों की सूची-
1. विटामिन डी- लंबाई बढ़ाने के लिए जिस विटामिन की सबसे ज्यादा जरुरत होती है उन्में से एक है विटामिन डी। भली प्रकार से कैल्शियम को हड्डी में अवशोषित करने के लिए, हड्डी के विकास के लिए और प्रतिरक्षा प्रणाली के बेहतर कार्य करने के लिए आपको मछली, दाल, अंडा, टोफू, सोया मिल्क, सोया बीन, मशरूम और बादाम खाना चाहिए।
2. प्रोटीन- प्रोटीन रिच फूड़ न केवल हेल्दी होते हैं पर हाईट भी बढ़ाते हैं। यह शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत करके उन्हें दुबारा से बनाने में मदद करते हैं। जिन पदार्थें में अमीनो एसिड पाए जाते हैं उनसें सही ग्रोथ और शरीर को बेहतर कार्य करने की क्षमता प्राप्त होती है। कुछ आहार जिनमें प्रोटीन पाए जाते हैं वह हैं- मछली, दूध, चीज़, बींस, मीट, मूगंफली, दालें और चिकन आदि।
3. विटामिन ए- शरीर के अंगों के समुचित कार्य के लिए, विटामिन ए से भरा हुआ आहार जरुर खाना चाहिए। इससे आपकी हड्डियां स्वस्थ और मजबूत रहेगीं। सिर्फ यही नहीं आंखो की रौशनी और दमकता हुआ चेहरा पाना हो तो विटामिन ए का जरुर सेवन करें। पालक, चुकदंर, गाजर, चिकन, दूध, टमाटर आदि के अलावा सब्जियों के जूस का भी सेवन करें।
4. कैश्यिम- हड्डियों को मजबूत बनाने में कैश्यिम खाना बहुत आवश्यक है। दूध, चीज़, दही और अंडो का हर रोज़ प्रयोग आपको लंबा बनाएगा।
5. मिनरल- खनिज हड्डी की ऊतकों का निर्माण करता है, हड्डी के विकास और शरीर में रक्त के प्रवाह में सुधार करता है। अगर लंबाई बढ़ानी है तो खनिज से भरपूर तत्वों का इस्तमाल करना शुरु कर दें। यह पालक, हरी बीन्स, फलियां, ब्रोकोली, गोभी, कद्दू, गाजर, दाल, मूंगफली, केले, अंगूर और आड़ू में पाया जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
