Latest Updates
-
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय
आधा पकाया भोजन होता है अस्वस्थ
आधे पके हुए भोजन से आप क्या समझती हैं? आधा उबला हुआ भोजन? यहां पर आधा पका हुआ भोजन का मतलब है जो भोजन आप गलती से या फिर जल्दबाजी में यूं ही कच्चा पका कर छोड़ दें। आप उबली हुई सब्जियों को तो खा सकते हैं क्योंकि उनमें काफी पोषण रहता है लेकिन अगर उन्हीं सब्जियों को आधा कच्चा और आधा पक्का छोड़ दें तो यह कई बीमारियों को न्यौता दे सकती हैं।
अलग-अलग सब्जी और अनाजों को ग्रहण करने और पकाने का तरीका अलग होता है, यदि ऐसा ना किया गया तो कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। यदि आपको जानना है कि आधा पका भोजन खाने से क्या समस्या पैदा हो सकती हैं तो नीचे पढे़-

ये होती हैं समस्याएं-
1. पोषक तत्वो की कमी: आधा पका आहार जैसे, चावल, चिकन, हरी सब्जियां जैसे गोभी, ब्रोकोली, बैगन आदि कैल्शियम, विटामिन डी, आयरन, जिंक, प्रोटीन और कैलोरी के तत्वों को कम कर सकते हैं। जिससे व्यक्ति में पोषक तत्वों की कमी आ सकती है और उसकी हेल्थ ग्रोथ रूक सकती है।
2. फूड पॉइज़निंग: जब भोजन ठीक प्रकार से पका ना हो तो यह होना बहुत ही आम बात हो जाती है। हर इंसान का पाचन तंत्र अच्छा नहीं होता, तो ऐसे में यदि आप कच्चा भोजन खाते हैं तो यह तबियत बिगाड़ सकता है। कुछ आहार जैसे, राजमा, चावल, पालक और पत्ता गोभी अच्छी प्रकार से पकाना चाहिये।
3. खाद्य जनित रोग: पूरी तरह से उबला खाना रोगाणु और कीडो़ से मुक्त रहता है पर वहीं पर आधे पके हुए भोजन में रोगाणु पूरी तरह से नहीं मरते। इससे कई तरह की बीमारियां फैल सकती हैं जैसे, शिगेला, हेपेटाइटिस, साल्मोनेला और कई अन्य।
4. फिटनेस से पीड़ित: आधा पका भोजन खाने से शरीर में एनर्जी को कम करता है और इंसान को बीमार बनाता है क्योंकि इसमें पाचन और टेस्ट प्रभावित होते हैं, जिससे चक्कर, कमजोरी, थकान और वजन होने लगता है। इससे शरीर बिल्कुल खराब हो जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
