Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
शुद्ध घी के गुणकारी स्वास्थ्य लाभ
हमारे घरों में शुद्ध घी का सबसे ज्यादा इस्तमाल होता है। भले ही आप को भगवान के सामने दिया जलाना हो या फिर दाल में स्वाद बढाना हो, शुद्ध घी हर जगह काम आती है। बहुत सी खूबी होने के बावजूद भी कई लोग घी केवल इसलिये नहीं खाते हैं क्योंकि उन्हें डर होता है कि कहीं वे मोटे ना हो जाएं। इससे पहले की आप शुद्ध घी का सेवन करें, यहां पर कुछ बुनियादी दिशा निर्देश दिये गए हैं:
- यदि आप मोटे नहीं हैं और ना ही आपको कोई हृदय संबधी बीमारी है तो आप घी का उपभोग बहुत आराम से कर सकते हैं।
- यदि आप ओवरवेट हैं तो घी का उपभोग बिल्कुल भी ना करें।
- हर इंसान को दिन में केवल 10 से 15 ग्राम वसा खाना चाहिये।

तो, क्या घी आपके लिये स्वास्थ्य वर्धक है?
1. शुद्ध घी का नियमित प्रयोग करने से शारीरिक और मानसिक शक्ति को बढ़ावा मिलता है और शरीर स्वस्थ्य रहता है। यह शरीर से विषैले पदार्थों को निकालता है। यह आंखों की ज्योति बढाता है और मासपेशियों में मजबूती लाता है।
2. जिन व्यक्तियों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उन्हें बटर की जगह पर शुद्ध घी खानी चाहिये क्योंकि इसमें बहुत कम चर्बी होती है।
3. इसमें कम मात्रा में चर्बी होती है इसलिये यह खाने पर बहुत ही आसानी से पच भी जाती है।
4. शुद्ध घी को आप बिना किसी फ्रिज के भी कई सालों तक आराम से रख सकते हैं, यह खराब नहीं होगी।
5. कई लोग मानते हैं कि शुद्ध घी शरीर में बैलेंस बनाती है और दिमाग के कार्य को तेज करती है।
6. शुद्ध घी में विटामिन ए, डी, ई और के पाया जाता है।
7. घी भोजन तलने के लिये बहुत ही अच्छी मानी जाती है। यह अन्य तेलों की तरह बार-बार तलने से खराब भी नहीं होती और ना ही जलती है।
8. शरीर को अपने आहार में कुछ ना कुछ फैट की जरुरत पड़ती है, जिससे वह पेट की दीवार की सुरक्षा पाचन एसिड से कर सके, सेल मेंबरेन को मजबूती दे सके और त्वचा तथा दिमाग को स्वस्थ्य रख सके। घी यह सब कुछ करती है वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के।
9. याद रखिये कि हम यहां पर केवल शुद्ध घी की बात कर रहे हैं, जिसमें किसी भी प्रकार की मिलावट नहीं की गई हो। घी में ना तो लैक्टोज़ होता है और ना ही नमक।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
