Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
लंबी सांस खीचिये और रिलैक्स हो जाइये...
आप दिनभर में कितने बार रिलैक्स करते हैं? जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हमारी लाइफ काम के आगे-पीछे इतनी घिर चुकी है कि हमें आराम करने का मौका ही नहीं मिल पाता। हमारा शरीर और दिमाग कोई मशीन नहीं है जो 24 घंटे काम पर लगा रहेगा, यदि इसे आराम करने का मौका ना मिला तो यह काम करना बंद कर देगा। खुद के लिये समय निकालिये और रिलैक्स कीजिये।
कैसे करें रिलैक्स?
क्या इन दिनों आप तुनुकमिजाजी, चिड़चिडे़ और उदास से रहने लग गए हैं? यह सब तनाव के संकेत हैं और इसके स्रोत की खोज करना बहुत जरुरी है। कई लोगों को तो पता तक नहीं चलता कि वे स्ट्रेस में हैं लेकिन अगर इसके कारण का पता चल जाए तो अपरे शरीर और दिमाग को ठीक कर सकते हैं। आप चाहे जितना बिजी़ रहें लेकिन खुद के लिये 30 मिनट जरुर निकाल लें।

शरीर को कैसे करें रिलैक्स?
सांस लेने वाले व्ययाम करें। पहले हल्की सासों से शुरुआत करें और अपनी हर सांस पर ध्यान देना शुरु करें। अपने शरीर को शांत करने के लिये यह सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। इस व्यायाम को करने के लिये किसी शांत जगह पर आंख बंद कर के बैठ जाएं, उसके बाद नाक से सांस लें और मुंह से सांस छोडे़। पांच तक गिनती करें और अंदर तक सांस लें, मुंह से धीरे-धीरे सांस छोडे़। फिर दुबारा पांच तक गिनती करें और ऐसा ही कई बार करते जाएं। इस व्यायाम को रोज किया करें। इसके अलावा महीने में एक बार बॉडी मसाज के लिये भी जाएं।
दिमाग को कैसे करें रिलैक्स?
कोई भी निगेटिव थिकिंग आपके दिमाग पर बुरा असर डाल सकती है। तो हमेशा पॉजिटिव सोच बनाए रखें चाहे आप कितनी भी बुरी अवस्था में फसे हुए हों। इस बारे में सोचिये कि आपको कौन सी चीज़ या फिर किससे बात कर के आपको खुशी महसूस होती है, बस उसी पर अपना सारा फोकस केन्द्रित करें। रोजाना योगा या मैडिटेशन करें जिससे दिगाग शांत रहे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications