पतली कमर चाहिये तो ना कहें ऐसे खाने को

By Super

कमर के किनारों, Love Handles की चर्बी कम करने के लिए खाएं ये | Boldsky

कुछ भारतीय व्यंजनों जैसे सब्जियों, साबुत अनाज तथा दाल, मसूर और फलियां जो रोजमर्रा की चीजें हैं, में स्वास्थ्यवर्धक तत्व होते हैं। हालांकि, क्षेत्रीय खाना पकाने की शैली पर या डिश कैसे पकायी गयी है, पर भी निर्भर करता है तथा इसमें उच्च कैलोरी हो सकती है।

वास्तव में, कई बार, कुछ डिशें अधिक कैलोरीयुक्त हो सकती हैं, क्योंकि उनमें क्रीम, घी, मक्खन और चीनी होती है। यदि आप स्वस्थ ह्दय हेतु डाइट या पतली कमर की इच्छा रखते हैं, तो कुछ निश्चित अधिक कैलोरी वाले भारतीय व्यंजनों से दूरी बना लें। आइए एक नजर डालें-

1. चिकन कोरमा करी

1. चिकन कोरमा करी

यह अधिकतर घरों में परोसी जाने वाली हल्की क्रीमी शैली वाली डिश है।इसमें मुख्य रूप से चिकन, अदरक-लहसुन का पेस्ट, मक्खन या घी होता है।

कैलोरी की मात्रा - लगभग 800- 870 कि.कै0

2. समोसे

2. समोसे

मसालेदार आलू, प्याज, या मटर के रूप में दिल को खुश कर देने वाली तली हुआ पेस्ट्री। ये विशेष रूप से शाम को लिए जाने वाला एक लोकप्रिय नाश्ता है। इसकी मुख्य सामग्री में आलू भरावन, चिकन (दुर्लभ), सब्जी, तेल और नमक शामिल हैं।

कैलोरी की मात्रा - लगभग 2 पीस में 260 किलो कै0 (शाकाहारी समोसे) और 2 पीस (मांसाहारी समोसे) में 320 किलो कै0.

3. तंदूरी चिकन

3. तंदूरी चिकन

तंदूरी चिकन, भुने हुआ चिकन के साथ दही और मसाले मिलाकर तैयार किया गया एक लोकप्रिय भारतीय व्यंजन है।

कैलोरी की मात्रा - लगभग 264- 300 कि.कै. चिकन के एक पूरे लैग में।

4. चिकन मद्रास

4. चिकन मद्रास

यह एक मसालेदार करी है जिसे चिकन, पोर्क, गाय के मांस या गाय अथवा भेड़ के मिन्स मांस के साथ बनाया जाता है। इसे कीमा मद्रास कहते हैं।

कैलोरी की मात्रा - 100-200 ग्राम प्रति लगभग 450- 500 कि.कै0

5. पुलाव चावल

5. पुलाव चावल

एक डिश जिसमें मसाले के साथ चावल को स्टाक में पकाया जाता है, तथा जिसमें मांस, अंडा, सब्जी या मछली डालकर भी बनाया जा सकता है।

कैलोरी की मात्रा - प्रति बार परोसने में लगभग 449 कि. कै0.

6. प्याज भाजी

6. प्याज भाजी

यह एक मसालेदार भारतीय स्नैक है जिस कई प्रकार से तैयार किया जाता है, तथा जिसमें ,आलू के पकौड़े की तरह, कोर होते हैं। यह आमतौर पर विभिन्न भारतीय भोजन पर टॉपिंग के रूप में प्रयोग किया जाता है लेकिन एक नाश्ते के रूप में इसे अकेले खाना लोकप्रिय हो गया है।

कैलोरी की मात्रा - प्रति 2-3 पीस में 190 किलो कैलोरी (आकार पर निर्भर करता है)

7. चिकन टिक्का मसाला

7. चिकन टिक्का मसाला

चिकन टिक्का मसाला एक मसालेदार सॉस में भुने हुआ चिकन का व्यंजन है। आमतौर पर, यहसाँस मलाईदार मसालेदार और नारंगी रंग का होता है। दिलचस्प है, कि यह कोई परंपरागत भारतीय डिश नहीं है। इसका यह नाम, एक प्रसिद्ध मुगलई भोजन, चिकन टिक्का में पड़ने वाले मसालों में समानता की वजह से पड़ गया। हालांकि, यह भारत और विदेशों में बहुत लोकप्रिय हो गया है।

कैलोरी की मात्रा - प्रति छोटी कटोरी में लगभग 438-557 किलो कैलोरी (प्रयुक्त मक्खन की मात्रा पर निर्भर करता है)

8. चिकन करी

8. चिकन करी

चिकन करी भारत में एक आम तौर पर परोसी जानी वाली डिश है। इस व्यंजन में मुख्य सामग्री चिकन और करी हैं। करी पाउडर सहित अन्य मसाले जैसे केसर, अदरक तथा अऩ्य सबका मिश्रण करके सॉस तैयार किया जाता है, जिसे चिकन के साथ मिलाया जाता है।

कैलोरी की मात्रा - एक परोस में लगभग 583 किलो कैलोरी

9. लैम्ब रोगन जोश

9. लैम्ब रोगन जोश

रोगन जोश, कश्मीरी व्यंजनों के हस्ताक्षर वाले व्यंजनों में से एक है जो एक खुशबूदार लैम्ब डिश है। रोगन जोश को बहुत तेज आंच पर तेल में पकाया जाता है।

कैलोरी की मात्रा - प्रति परोस में लगभग 589 किलो कैलोरी

10. लैम्ब कीमा

10. लैम्ब कीमा

ग्राउंड लैम्ब को करी मसाले और कच्ची हरी मटर के साथ पकाया जाता है।

कैलोरी की मात्रा - प्रति परोस में लगभग 502-562 किलो कैलोरी।

11. नान रोटी

11. नान रोटी

नान, एक ख़मीरवाली, ओवन पर पकी लम्बी रोटी है।

कैलोरी की मात्रा -प्रति नान लगभग 317 किलो कैलोरी।

12. बर्फी

12. बर्फी

बर्फी, विषमकोण के आकार की एक भारतीय मिठाई है। बर्फी अक्सर लेकिन हमेशा नहीं, दूध को चीनी व अन्य सामग्रियों (सूखे मेवे तथा हल्के मसाले)के साथ मिलाकर, जमाया जाता है। फिर इसे एक सपाट स्थान पर उथले रूप में फैला दिया जाता है, फिर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लिया जाता है। इन टुकड़ों को अक्सर चांदी की बर्क से सजाया जाता है।

कैलोरी की मात्रा -प्रति टुकड़ा लगभग 103 किलो कैलोरी ।

13. हलवा

13. हलवा

हलवा में कई प्रकार की ठोस मिठाईयां शामिल होती हैं। भारत में खाये जाने वाले हलवे मे कई प्रकार की सामग्रियां, जिनमें सूरजमुखी के बीज, विभिन्न नट, सेम, मसूर, और सब्जियां जैसे गाजर, कद्दू, रतालू, सहित कई अन्य सामग्री शामिल हो सकती हैं।

कैलोरी की मात्रा - प्रति परोस में लगभग 570 किलो कैलोरी।

14 जलेबी

14 जलेबी

जलेबी भारत में एक लोकप्रिय मिठाई है। इसे गेहूं के आटे का गूंथकर गोल आकार में बनाया जाता है, फिर इस चाश्नी में डुबोया जाता है। यह मिठाई गरम अथवा ठंडी खायी जाती है। यह ऊपरी मीठी कोटिंग वाली गोल बनावट की होती हैं।

कैलोरी की मात्रा - प्रति परोस लगभग 459 किलो कैलोरी।

15. रस मलाई

15. रस मलाई

रस मलाई भारत में खाना खाने के बाद खाई जाने वाली एक लोकप्रिय मिठाई है। रस का मतलब रसदार, और क्रीम का मतलब मलाई से है।

कैलोरी की मात्रा - प्रति परोस में लगभग 250 किलो कैलोरी।

16. छोले भटूरे

16. छोले भटूरे

छोले भटूरे, जो वैकल्पिक रूप से चना पुरी के नाम से जाना जाते हैं, छोले तथा भटूरे नामक तली हुई ब्रेड का संयोजन है।

कैलोरी की मात्रा - प्रति परोस लगभग 450 किलो कैलोरी।

17. बटर चिकन

17. बटर चिकन

बटर चिकन मूल रूप से एक उत्तर भारतीय डिश है, जो लोकप्रिय चिकन करी सॉस है, लगभग सभी भारतीय रेस्तरां के मेनू में देखा जा सकता है। मलाईदार गाड़े सॉस में काजू, बादाम, टमाटर और मक्खन के साथ चिकन बनाया जाता है। इसे चिकन मखानी के रूप में भी जाना जाता है।

कैलोरी की मात्रा - प्रति परोस लगभग 490 किलो कैलोरी।

18. फालूदा

18. फालूदा

फालूदा कई सामग्री को मिलाकर बनाया जाने वाला एक ठंडा और मीठा पेय है। यह गुलाब की चाशनी को सिंवई ,ईसबगोल या तुलसी के बीज, जैली के टुकड़े तथा साबूदाना को दूध, पानी या आइसक्रीम के साथ मिलाकर बनाया जाता है।

कैलोरी की मात्रा - एक बड़ा गिलास प्रति लगभग 300 किलो कैलोरी।

19. पनीर भुर्जी

19. पनीर भुर्जी

पनीर भुरजी भी एक बेहतरीन नाश्ते वाली डिश है। गर्म रोटी या पराठे के साथ मिलकर यह एक त्वरित और आसान रात का खाना बन जाता है।

कैलोरी की मात्रा - एक मध्यम कटोरा प्रति लगभग 412 किलो कैलोरी।

20. पाव भाजी

20. पाव भाजी

मराठी व्यंजनों में पाव भाजी एक फास्ट फूड है। पाव भाजी में भाजी (एक मोटे आलू वाली सब्जी) धनिया, कटी प्याज तथा कुछ नीबू के टुकड़े व पकी हुई पाव होती है। पाव पर आमतौर से सभी तरफ मक्खन लगाया जाता है।

कैलोरी की मात्रा - प्रति थाली लगभग 600 किलो कैलोरी।

Desktop Bottom Promotion