Latest Updates
-
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं
अमाश्य के अल्सर को कंट्रोल करे ये खाद्य पदार्थ
गैस्ट्रिक अल्सर पाचन तंत्र के अस्तर पर घावों को कहा जाता है। ये अम्ल (एसिड) की अधिकता के कारण आमाशय या आंत में वाले घाव के कारण होते हैं। अल्सर अधिकतर ड्यूडेनम (आंत का पहला भाग) में होता है। दूसरा सबसे आम भाग पेट है (आमाशय अल्सर)। जिसके पेट में अल्सर होता है उसके पेट में हमेशा जलन होने का अहसास होता है। अल्सर के लक्षणों में बार बार उल्टी आना, अपच, पेट सही न रहना, हार्टबर्न और मतली आना है।
पैप्टिक अल्सर के कई कारण हो सकते हैं जैसे, जीवाणु का एक प्रकार हेलिकोबैक्टर पाइलोरी कई अल्सरों का कारण है। इसके अलावा भावनात्मक या शारीरिक तनाव भी इसका एक कारण है। कई लोग अल्सर को ठीक करने के लिये एंटीबायोटिक दवाओं का सहारा लेते हैं लेकिन अल्सर के दर्द को ठीक करने के लिये सही प्रकार के भोजन को ग्रहण करने की आवश्यकता होती है। कई खाघ पदार्थों में प्राकृतिक एंटीबायोटिक तत्व होते हैं, जिससे पेट के अल्सर से लड़ने में सहायता होती है।
आयुवेर्द में भी इस रोग का विस्तृत विवरण मिलता है। आयुवेर्द के विशेषज्ञों के अनुसार यदि रोगी में क्षमता हो और उसकी शारीरिक स्थिति ठीक हो तो उसका भोजन बंद कर देना चाहिए उसे केवल नारियल पानी और दूध का दो-दो घंटे बाद सेवन करवाना चाहिए। आइये जानते हैं कि अमाश्य के अल्सर को कंट्रोल करने के लिये कौन कौन से खाघ पदार्थ खाने चाहिये।

शहद
शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवाइरल तत्व अधिक मात्रा में पाये जाते हैं। यह पूरी तरह से पेट के बैक्टीरिया का नाश करती है और अल्सर से राहत दिलाती है। इसको खाने से पेट का दर्द चला जाता है।

दही
दही में एक तरह का बैक्टीरिया पाया जाता है जो कि पेट में पनप रहे जर्म का नाश करता है और दर्द से छुटकारा दिलाता है।

अनाज
इसमें बड़ी संख्या में कॉमप्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जो पेट के दर्द से राहत दिलाते हैं। इसके अलावा अनाज में जो फाइबर पाया जाता है वह अपच की समस्या से राहत दिलाता है और पेट साफ करता है।

प्लानटेन
ये एक ऐसे फल होते हैं जो देखने में बिल्कुल केले की ही तरह लगते हैं। अल्सर की वजह से पेट में जो सूजन आई होती है वह इस फल के स्टार्च में होने की वजह से सही हो जाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो पेट के बैक्टीरिया से लड़ता है।

ब्राउन राइस
इसमें भी कॉमप्लेक्स कार्बोहाइड्रेट होता है जो पूरे पाचन तंत्र को सुधारता है। यह शरीर में बिना विरोध के उसको विटामिन, मिनरल और पौष्टिक तत्व पहुंचाता है।

कॉटेज चीज़
इसमें बहुत सारे हेल्दी बैक्टीरिया होते हैं। यह पेट की जलन से मुक्ती दिलाता है और पेट के बैक्टीरिया को खतम करता है।

लहसुन
लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवाइरल गुण होते हैं। यह आपको पूरी तरह से पेट के अल्सर से मुक्ती दिला सकता है।

बिना सिट्रस वाले फल
ऐसे फल जो खट्टे न हों या फिर बिना सिट्रस वाले फल जिनमें एसिडिक गुण न हो , उसे खाने से शरीर को पौष्टिक तत्व मिलता है और वो भी बिना पेट में कोई जलन पहुंचाए हुए। ऐसे फल जिनमें एसिड होते हैं जैसे, संतरा, टमाटर या पाइनएप्पल खाने से तकलीफ बढ जाती है।

आलू
आलू खाने से भी पेट का अल्सर दूर होता है। लेकिन इसे कभी भी फ्राई कर के या फिर मसाला मिला कर कभी न खाएं नहीं तो तकलीफ बढ जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
