Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
आदते जो बना सकती हैं आपको नपुंसक
पुरुषों में बांझपन या नपुंसकता के लक्षण ढूंढ़ना बहुत मुश्किल होता है। आज कल पुरुषों में नपुंसकता काफी आम समस्या हो चली है, जिसके बारे में या तो पुरुष जानबूझ कर आंख मूंद कर सब कुछ सही होने की कामना करता है या तो दुनिया भर की दवाई और वेद्यों के चक्कर लगाता है। आमतौर पर नपुंसकता का कारण शरीर में उपलब्ध हार्मोंस में गड़बड़ी या इनकी कमी के कारण होती है।
नपुंसक होने के कई ढेर सारे कारण हो सकते हैं जैसे, मानसिक दबाव और अवसाद, शराब / ड्रग का नशा, धुम्रपान, मोटापा, मधुमेह, हृदय रोग या उच्च रक्त चाप आदि। एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में एक शोध में यह आशंका व्यक्त की गई है जिसमें 2025 तक नपुंसक लोगों की सर्वाधिक संख्या भारत में होगी। इसके लिए जिम्मेवार कारणों में ग्लोबल वार्मिंग समेत भारतीयों की अनियमित जीवन शैली है। हाल में स्वीडन के गोटेबर्ग शहर में संपन्न दसवीं ‘वर्ल्ड कांग्रेस फॉर सेक्सुएल हेल्थ' में बताया गया कि दुनिया में नपुंसकता के शिकार अधिकतर व्यक्ति एशिया, अफ्रीका और उत्तर अमेरिका में हैं।
खान पान की अच्छी आदतें अपना कर और जीवनशैली को सुधार कर व्यायाम करना जब तक पुरुष शुरु नहीं करेगें, तब तक वे इसी शर्मिंदगी का शिकार होते रहेगें। आइये जानते हैं कुछ ऐसी खराब आदते जो पुरुषों को नपुंसक बना सकती हैं।

साइकिल चलाना
रिसर्च के अनुसार पता चला है कि जिन पुरुषों को हफ्ते में तीन घंटे साइकिल चलाने की आदत है, उन्हें नपुंसक होने का चांस उन पुरुषों की तुलना में बढ जाता है जो बिल्कुल भी या कम समय के लिये साइकिल चलाते हैं।

कैफीन
अगर आपको बहुत ज्यादा कॉफी पीने कि आदत है तो आपको यह आदत अब बदलनी पडे़गी। कैफीन का हाई लेवल आपको नपुंसक बना सकता है।

आहार
शरीर को ठीक प्रकार से काम करने के लिये कई तरह के पौष्टिक तत्वों की आवश्यकता होती है। अगर आप सही प्रकार का आहार नहीं लेगें तो आप काफी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। तीखे, खट्टे, गर्म और नमकीन पदार्थों का ज्यादा सेवन करने से पित्त कुपित होकर वीर्य का क्षय करता है, जिससे नपुंसकता पैदा होती है, इसे पित्तज क्लैब्य कहते हैं।

खर्राटे भरना
खर्राटे लेने का मतलब है कि आप सोते समय ठीक प्रकार से सास नहीं ले पा रहे हैं। मार्डन रिसर्च में ठीक प्रकार से न सो पाने और नपुंसकता को एकसार बताया गया है। जो लोग जो सोते समय खर्राटे भरते हैं वे उन लोगों के मुकाबले जो सोते समय खर्राटे नहीं लेते, दोगुना नपुंसक हो सकते हैं।

धूम्रपान
स्मोकिंग से ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ जाता है। इसलिये स्मोकिंग करना छोड़ दीजिये जिससे शरीर में अच्छी प्रकार से ब्लड सर्कूलेट होना शुरु हो सके और आप नपुंसक होने से बच जाए।

मोटापा
मोटापा होने से शरीर पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे डायरेक्ट असर लिंग पर पड़ता है। इसलिये दिन में करीबन 45 मिनट जरुर व्यायाम करें और मोटापा घटा कर ब्लड सर्कुलेशन बढाएं।

नींद
अगर आप रोज 8 घंटे की नींद नहीं लेगे तो आपके शरीर में थकान हो जाएगी और वह ठीक से काम नहीं कर पाएगा। ठीक प्रकार से न सोने की वजह से शरीर में हार्मोनल इंबैलेस हो जाता है जिससे नपुंसकता पैदा हो जाती है।

शराब
ज्यादा शराब पीने की वजह से खून की धमनियो में खून का दौरा कम होता है जिससे लिंग तक खून की सप्लाई उतनी नहीं हो पाती जितनी होनी जरुरी है। ऐसे में इंसान नपुंसक हो जाता है।

सप्पलीमेंट
आमतौर पर देखा जाता है कि लोग इतना ज्यादा जंक फूड खाने लग गए हैं कि उन्हें सही प्रकार का प्रोषण नहीं मिल पाता। ऐसे शरीर में उस पोषण की कमी को पूरा करने के लिये वे दवाई की दुकान से सप्पलीमेंट लेने लग जाते हैं, जिसका सीधा असर नपुंसकता पर पड़ता है।

तनाव
ज्यादा तनाव लेने से भी आप नपुंसक बन सकते हैं। यदि आप छोटी छोटी बातों पर दिनभर सोंच में डूबे रहेगें तो आप समस्या में पड़ सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
