Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
बुखार चढ़ने पर खाइये ये भोजन
बुखार के समय मुंह का स्वाद बहुत खराब हो जाता है, इस समय न तो किसी से बात करने का मन करता है और न ही कुछ खाने का। इस दौरान बदन में बहुत कमजोरी भी आ जाती है, जिससे बचने के लिये हम खूब सारी दवाइयां खा लेते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि जब हम कोई भी भारी चीज खा लेते हैं तो वह चीज बाहर निकल आती है।
ऐसा केवल हाई फीवर की वजह से होता है, पाचन क्रिया का कमजोर होना और मुंह का स्वाद गायब होना। इस दौरान आपको ऐसे भोजन करने चाहिये जो टेस्टी भी हो और स्वास्थ्य वर्धक भी। बुखार चढ़ने पर ऐसे भोजन करें जो शरीर को राहत पहुंचाए। हम आज कुछ इन्हीं भोजन की बात करेगें।
ये ऐसे खाघ पदार्थ जो अच्छी तरह से पच जाते हैं और शरीर की कमजोरी को मिटाते हैं। उदाहरण के तौर पर आप खिचड़ी को नींबू के अचार के साथ खा सकते हैं या फिर सूप और फ्रूट जूस का सेवन कर सकते हैं। इस दौरान ज्यादा खाने से बचना चाहिये नहीं तो उल्टी हो सकती है।

रोटी
बुखार के समय बिना घी या तेल लगी रोटी खाएं।

चावल
ये आसानी से पच जाता है।

सूप
बुखार के समय सर्दी और जुखाम से सूप राहत दिलाता है। आप हॉट टमैटो सूप या फिर कैरेट सूप पी सकते हैं। इससे शरीर का ताकत मिलेगी।

खिचड़ी
यह पाचने में हल्का और कम कैलोरी वाला होता है। इसे आप नींबू के अचार के साथ खा सकते हैं।

उबला आलू
उबले आलू मे काली मिर्च डाल कर खाने से गले को राहत मिलती है और सर्दी नहीं लगती।

सेब
बुखार के समय एक सेब रोज खाने से वाइट और रेड ब्लड सेल बढती है जिससे शरीर वाइरल बैक्टीरिया से लड़ने में कामियाब होता है।

फ्रूट जूस
जब शरीर का तापमान बढ जाए तो पानी और जूस पीजिये जिससे डीहाइड्रेशन ना हो और आपका पेट भी भरा रहे। पर जूस ठंडा नहीं होना चाहिये।

तुलसी की चाय
यह हर्बल चाय ठंड और जुखाम से बहुत राहत दिलाती है। बुखार के सामय यह आपके खराब मूड को बदल देती है।

अंडा
उबले अंडे में पोषण होता है जो कि शरीर में एंटीबॉडी और वाइट और रेड सेल को बढाता है। जो कि शरीर में इंफेक्शन से लड़ने में मददगार होता है।

गरम दूध
बुखार के समय जब शरीर से सारी ऊर्जा खतम हो जाती है तब गरम दूध से ताकत मिलती है।

छेना
यह हेल्दी और ब्रेकफास्ट में खाने के लिये लाभकारी होती है। छेने को चीनी के साथ मिला कर खाया जा सकता है।

दलिया
यह हल्का और पचाने में आसान होता है।

पोहा
इसे खाने से पेट भर जाता है। यह बिना मसालों का और खूब सारी सब्जियों के साथ बनाया जाता है।

ओट्स
यह बहुती ही स्वास्थ्य वर्धक होता है और इसे ब्रेकफास्ट में खाने से पेट भी काफी समय तक भरा रहता है।



Click it and Unblock the Notifications