Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
भोजन में हल्दी का प्रयोग क्यूं करना चाहिये?
आयुर्वेद में, हल्दी के लाभकारी गुणों के कारण इसे "मसालों का राजा" माना गया है। यह एक अद्भुत एवं अविश्वसनीय मसाला है जो कई कॉस्मेटिक उत्पादों का एक अविभाज्य अंग है। इसे कैंसर से लेकर अल्जाइमर जैसे कई रोग के उपचार में इस्तेमाल किया जाता है। यहाँ हम आपको अपने आहार में इस मसाले को शामिल करने के 10 कारण बताएंगे।
दादी मां के नुस्खों में शारीरिक क्षति जैसे, चोट, मोच, अंदरूनी घाव को ठीक करने, सर्दी जुकाम व खांसी आदि बीमारियों को ठीक करने आदि के अतिरिक्त सौंदर्य प्रसाधन, धार्मिक व सामाजिक मांगलिक कार्यक्रमों में हल्दी का प्रयोग किया जाता है। हल्दी वाला दूध पीने का जबरदस्त फायदा

1 प्राकृतिक रोगहर
हल्दी एक प्राकृतिक जीवाणुरोधी तथा एंटीसेप्टिक एजेंट है, जो घावों को तेजी से भरता है व बिगडी त्वचा को ठीक करने में सहायता करती है।

2 वजन को नियंत्रित रखता है
हल्दी, वसा के चयापचय में मदद करती है अतः बढ़ते वजन पर नियंत्रण रखती है।

3 कैंसर के उपचार में लाभकारी
हल्दी अग्नाशय के कैंसर में, स्तन कैंसर एवं प्रोस्टेट कैंसर के उपचार में मदद करती है। ट्यूमर में नए रक्त वाहिकाओं को विकसित होने से रोकती है साथ ही बच्चों में ल्यूकेमिया के खतरे को कम करती है।

4 जिगर का विविषिकरण
हल्दी स्वाभाविक रूप से, जिगर के विविषिकरण में सहायता करती है। हल्दी यकृत कोशिकाओं को पुनर्जीवित करती है और उनमें विषाक्त पदार्थों को विफल करने की क्षमता को बढ़ाती है।

5 एंटी ऑक्सीडेंट
कुर्कुमिन, हल्दी का एक प्रमुख तत्व है तथा यह गलुटाथियोन को उत्पन्न करता है, जोकि एक उत्कृष्ट एंटी ऑक्सीडेंट है। यह मुक्त कणों के खिलाफ लड़ता है तथा त्वचा की बढ़ती उम्र को भी घटाता है।

6 अल्जाइमर रोग से बचाता है
हल्दी मस्तिष्क में बनें वाले एमलॉइड प्लाक को हटाती है, इस तरह यह अल्जाइमर रोग की गती को धीमा कर देती है।

7 दर्द निवारक
हल्दी एक उत्कृष्ट प्राकृतिक दर्द निवारक और प्रदाहनाशी दवा है। इसका इस्तेमाल गठिया, काठिन्य और आंत्र रोग के उपचार में किया जाता है।

8 प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है
हल्दी एलर्जी से लड़ने में व प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करती है।

9 हृदय की रक्षा करता है
हल्दी रक्त को पतला करती है और रक्त के थक्कों को कम करती है। यह आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर भी नजर रखती है।

10 पाचन में सुधार
हल्दी आपके शरीर की पाचनक्रिया को सुधारती है। अगली बार अपने आहार में इस स्वस्थ मसाले को शामिल करना ना भूलें।



Click it and Unblock the Notifications
