Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
स्वास्थ्य के लिये बड़े ही लाभकारी होते हैं कटहल के बीज
कटहल एक आम सब्जी है जो कि अक्सर सभी घरों में कच्ची या फिर पक्की खायी जाती है। कटहल की सब्जी बड़ी ही टेस्टी बनती है। कुछ लोग कटहल की सब्जी से उसके बीज निकाल कर फेंक देते हैं क्योंकि उन्हें वह अच्छे नहीं लगते। कटहल के बीज खाने से शरीर को बड़ा ही फायदा होता है लेकिन हम उसकी ताकत को बिना सोचे समझे ही नजरअंदाज कर देते हैं।
इन बीजों में काफी सारा पोषण छुपा होता है। इसमें बहुत सारा कार्बोहाइड्रेट, रेशे और विटामिन ए, सी और बी पाया जाता है। इसके अलावा कटहल के बीज में कैल्शियम, जिंक और फॉस्फोरस होता है। कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ने में भी कटहल के बीज बड़े ही लाभकारी होते हैं। कच्चे कटहल के बीज को आप रोस्ट कर के भी खा सकते हैं। कटहल के छुपे स्वास्थ्य लाभ
मगर अच्छा होगा कि आप कटहल के बीज का पाउडर बना कर सेवन करें। इससे बाल भी अच्छे रहते हैं और त्वचा का तो कहना ही क्या। आइये जानते हैं कि कटहल के बीज का हमारे स्वास्थ्य पर क्या लाभ पड़ता है।

झुर्रियों से बचाए
अगर आप चेहरे से झुर्रियों को कम करना चाहती हैं तो कटहल के बीज को रातभर के लिये दूध में भिगो कर रख दें। फिर उसे बारीक पीस कर चेहरे पर लगाएं। इसका अच्छा रिजल्ट पाने के लिये ऐसा हमेशा करें।

त्वचा चमकाए
अगर आपको कब्ज है तो आपका चेहरा कभी भी चमकदार नहीं बन पाएगा। कब्ज को दूर करने के लिये कटहल के बीज को अक्सर खाएं।

झाइयां मिटाए
कटहल के बीज को दूध और शहद में कुछ घंटे के लिये भिगो दीजिये और फिर उसे बारीक पीस लीजिये। कोशिश कीजिये कि आप इसे अपने चेहरे पर कई दिन लगाएं। जब यह सूख जाए तब इसे 15 मिनट के बाद धो लीजिये।

दिमागी तनाव और त्वचा रोग
कटहल के बीज में बहुत सारा प्रोटीन और पौष्टिक तत्व होते हैं, जो कि त्वचा रोग को दूर करने और दिमाग का तनाव दूर करने में सहायक होते हैं। यह बालों का झड़ना भी बंद कर देते हैं और लीवर का स्वास्थ बनाए रखते हैं।

बालों को घना बनाए
कटहल के बीज खाने से सिर में ब्लड सर्कुलेशन बढता है और इससे बाल उगते हैं। साथ ही यह शरीर में ब्लड़ शुगर के लेवल को कंट्रोल में रखता है।

एनीमिया से बचाए
इसमें बहुत सारा आयरन पाया जाता है जो कि शरीर के लिये बहुत ही जरुरी होता है। इसको नियमित तौर पर खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है।

बालों को टूटने से बचाए
कटहल के बीज में विटामिन ए होता है जो कि आंखों के लिये बहुत ही अच्छा माना जाता है। विटामिन ए बालों को मजबूत बनाता है और सूखे-रूखे और टूटे हुए बालों को मजबूत बनाता है।

सेक्स में उमंग भरता है
कटहल के बीज को भुन कर खाइये क्योंकि यह यौन सुख को उत्तेजित करने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
