Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
ए से ज़ेड तक सेहतमंद खाने की चीजें
हर उम्र कि स्त्री में सुन्दर व आकर्षक दिखने की चाह होती है। परन्तु इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी त्वचा की देखभाल के साथ-साथ अपने खान-पान का भी ध्यान रखें। खूबसूरत और जवां दिखने के लिए अपनी जीवनशैली में नियमितता लाये, इसके लिए समय पर भोजन, अच्छी नींद और एक्सरसाइज करें।
सुन्दर दिखना किसे अच्छा नहीं लगता है और उसमें भी जब आप कम उम्र के दिखें तब तो सोने पे सुहागा। हमेशा जवान रहना हर इंसान चाहता है, लेकिन इसके लिए कोशिश बहुत कम लोग करते हैं। इसके लिए आपको फलों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना पड़ेगा। तो आइए पहले आपको ऐसे ही कुछ फलों के बारे में बताए।

ए से एवोकैडो
मखनफल (एवोकैडो) मूल रूप से अमेरिकी महाद्वीप से आया, यह फल भारत में मखनफल के नाम से मिलता है। इस फल में विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है। एवोकैडो में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो त्वचा की सुरक्षा करती है। एवोकैडो आपकी त्वचा की कोशिकाओं को दोबारा बनने में मदद करता है और इससे आपकी त्वचा को जवां और ताजा लागने लगती है।

बी से ब्रोकोली
यह इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है इसमेँ अन्य सब्जियों से अधिक कैल्शियम होता है। यह हड्डियों की चोट को जल्दी ठीक करता है और कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने की छमता को बढ़ाता है।

सी से कैरेट यानी गाजर
गाजर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है, इसमें पाया जाने वाला ऑरेंज पिग्मेंट इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। यह आँखों के लिए बहुत अच्छा होता है इसमें पाये जाने वाला बीटा कैरोटीन आँखों की बिमारिओं से बचाता है जो बढ़ती उम्र के साथ होने लगती हैं।

डी से डार्क चॉकलेट
इसमें बहुत बड़ी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट पायेँ जाते हैं, जो सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं। इसमें विटामिन बी -6 और ट्रीप्टोफैन पाया जाता है, जो सेरोटोनिन में बदल कर अवसाद से लड़ने में मदद करता है।

ई से एग्ग यानी इंडा
सम्पूर्ण भोजन (मां के दूध के बाद), अंडे में अमीनो एसिड होता है जो शरीर के लिये बहुत जरुरी है। इसमें लुटेिन भी होता है, जो मैकुलर आई डिजेनरैशन से बचाता है।

एफ से फिश
ओमेगा -3 आयल सेलमेन, ट्यूना, सार्डिन और हेरिंग में पाया जाता है, यह रक्त को गाढ़ा कर अर्टेरिस की रक्षा करता है, और कम रक्त चाप से बचाता है।

जी से गार्लिक यानी लहसुन
यह आपका ब्लड सर्कुलेशन अच्छा करता है और यह आपके त्वचा, बालों और नाखूनों को मजबूत कर स्वस्थ रखने में मदद करता है।

एच से हनी यानी शहद
इसे खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। इसके सेवन से खुब भूख लगती है। बुढ़ापे में इसके सेवन से आप जवां दिखने लगेंगे। शहद में विटामिन ए, बी, सी, पाए जाते हैं। इसके अलावा आयरन, कैल्शियम, सोडियम फास्फोरस, आयोडीन भी पाए जाते हैं।

आई से आइसबर्ग लेटिस
आइसबर्ग लेटिस में मैंगनीज, मैग्नीशियम, पोटेशियम, लोहा, फास्फोरस और कैल्शियम पाया जाता है, यह हार्मफुल रेडिकल्स से बचाता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।

जे से जापानीज़ ग्रीन टी
जापानीज़ ग्रीन टी में एंटी एजिंग एंटीऑक्सीडेंट, पाये जाते हैं। इसमें मेथ्य्लसंथिनेस पाया जाता है जो मेटाबोलिस्म को मज़बूत करता है और अधिक वसा को कम कर कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है।

के से कोम्बुचा टी
इसमें एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाया जाता है, सिर्फ़ एक काप से आपको इतना एंटीऑक्सीडेंट मिल जाएगा जो आपको बढ़ती उम्र से बचायेगा।

एल से लेगमे
अंकुरित अनाज, बाजरा, अनाज, जौ और मसूर यह सभी ट्यूमर से बचाते हैं, इसमें प्रोटीन बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

एम से मैकरील(बांगडा)
यह एक प्रकार की समुद्री मछली होती है, इसमेँ आवश्यक तेलों, विटामिन, खनिज और ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

एन से नट्स
बादाम में एंटी एजिंग फ़्लवोनॉइड्स होते हैं, इसमें मैग्नीशियम, प्रोटीन, फाइबर, वसा, विटामिन और खनिज पाये जाते हैं।

ओ से अनियन यानी पयाज
प्याज में एंटी -इन्फ्लैमटोरी, एंटी बैक्टिरीअल, एंटी फंगगल और एंटी वायरल तत्व पाए जाते हैं, प्याज में डिजेस्टिव एन्ज़ाइम बहुत अच्छी मात्रा में पाये जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को अच्छा रखते हैं।

पी से पार्सले
पार्सले में विटामिन सी, ए और बी, साथ ही आयरन , कैल्शियम और पोटेशियम पाया जाता है।

क्यू से क्नोआ
इसमें आठ जरुरी मिनरल्स पाये जाते हैं, जैसे अमीनो एसिड, कैल्शियम और आयरन भि आते हैँ।

आर से रेड फ्रूट्स
लाल फल और सब्ज़ियाँ जैसे स्ट्रॉबेरी, लाल मिर्च, लाल गोभी और लाल प्याज इन सब में एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो हृदय रोग,प्रोस्टेट कैंसर, और आई डिजेनरैशन से बचाता है।

एस से स्पिनिच यानी पालक
पालक में विटामिन ए,बी,सी, आयरन , कैल्सियम, अमीनो अम्ल तथा फोलिक अम्ल प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। पालक रक्त में लाल कण बढाता है। और कब्ज़ दूर करता है।

टी से टॉमेटो
टमाटर एंटी-ऑक्सीडेंट और खासकर लाइकोपीन से भरपूर होता है। लाइकोपीन ही टमाटर को लाल रंग देता है। यह प्रोस्टेट कैंसर तथा हृदयाघात की सम्भावना को भी कम करता है। टमाटर में प्रोटीन, विटामिन, वसा आदि तत्व पाएं जाते होते हैं।

यू से अनकुक्ड वेजिटेबल्स
कच्ची सब्जियों में शरीर को पोषण देने वाले जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जिसे खाने से शरीर स्वस्थ होता है। कच्ची सब्जियों में मौजूद एंजाइम शरीर के पाचन शक्ति को मजबूत करता है, जिससे खाना अच्छे से पचता है।

वी से वेज्जिस
शाकाहारी भोजन खाए इसमें प्रचुर मात्रा में पानी,एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन पाये जाते हैं। रंगो के हिसाब से ही इनमें विटामीन होता है।

डब्ल्यू से वॉलनट
इसमें तांबा अच्छी मात्रा में पाया जाता है। अखरोट खाने से बाल भूरे नहीं होते हैं।

एक्स से क्सीलिटोल
इसमें कैलोरी बिल्कुल नहीं होती है, इससे आर्टफिशल शुगर भी नहीं होती है।

वाई से येलो वेजीटेबल, फ्रूट
सेहत के लिये पीले व लाल फल व सब्जियां बहुत सेहदमंद होती हैं। इनमें पोषक तत्व अधिक पाया जाता है।

जेड से ज़ूकीनी यानी तुरई
तुरई गर्मियों के लिये बहुत फायदेमंद सब्ज़ी है, इसमें पानी कि मात्रा बहुत होती है। जिन्हें पेट में गैस या अन्य बीमारियाँ हैं वे यह जरुर खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
