Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
इफ्तार के समय क्या खाएं और क्या नहीं?
इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक रमजान एक पाक महीना माना जाता है, जिसमें कडे़ रूप से भूखें रह कर इफ्तार के दृारा अपना उपवास खोला जाता है। यह सवाल आपके मन में रोजा के दौरान हमेशा आता होगा कि इफ्तार के समय क्या खाएं और क्या नहीं? क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि लंबे समय तक भूखें रहने के बाद अचानक से पर पेट खा लेने से पेट में दर्द या फिर एसिडिटी की समस्या साफ देखने को मिलती है। रमजान के दौरान कैसे रहें स्वस्थ
इफ्तार के वक्त लोग बिरयानी खाना नहीं भूलते मगर आपको इतना मालूम होना चाहिये कि यह आपके स्वास्थ्य के लिये ठीक नहीं है। पूरा दिन भूखें रहने के बाद हमेशा हल्का और बिना तेल-मसाले वाला आहार ही लेना चाहिये। आइये आज हम आपको बताते हैं कि इफ्तार के समय क्या खाएं और क्या नहीं?

ग्रिल्ल किये कबाब: खाएं
रमाजन के बाद जब तेज भूख लगी हो तो आप उस समय पेट की भूख मिटाने के लिये ग्रिल्ल कबाब का सेवन कर सकते हैं। इमसें कोई मनाही नहीं है।

तले हुए पकौड़े: ना खाएं
पकौडे़ डीप फ्राई किये जाते हैं और इनमें ढेर सारी कैलोरी मिली हुई होती है। पकौड़ा ना खाएं क्योंकि इसमें अत्यधिक तेल से आपका सीना जल सकता है।

जूस: पियें
फल के रस पीने से आपके अंदर पानी की कमी पूरी होगी और शक्ती भी आएगी। तरबूज, केले की स्मूदी या फिर अनार कर रस पियें।

खट्टे फल: ना खाएं
इस दौरान खट्टे फल बिल्कुल ना खाएं जैसे, संतरा, सेब आदि क्योंकि इससे एसिडिटी और पेट में गैस बनने की परेशानी शुरु हो सकती है।

मसालेदार करी: ना खाएं
मसालेदार करी में अत्यधिक नमक और तेल पाया जाता है, जिसको खाने पर आपको एसिडिटी हो सकती है और आपको पेट संबन्धी समस्या पैदा हो सकती है।

सूखे मेवे: खाएं
सूखे मेवों में बहुत एनर्जी होती है, जिसे खाने से आप आराम से पूरा दिन आराम से गुजार सकते हैं। इन्हें पेट भर कर खाएं।

दूध से तैयार डेजर्ट: ना खाएं
खीर, शीरा आदि इफ्तार के समय ना लें। इनमें बहुत सी कैलोरी होती है।

कबूस, रोटी या ब्रेड: खाएं
कोशिश करें कि अपनी भूंख को ब्रेड या तंदूरी रोटी खा कर शांत कर लें। आप इसके साथ हूमुस या कबाब आदि का सेवन भी कर सकते हैं।

चावल या बिरयानी: ना खाएं
इफ्तार के वक्त आप बिरयानी ना खाएं ऐसा बड़ा ही मुश्किल है। पर चावल काफी भारी होता है और इसमें स्टार्च और मोटापा बढाने वाले तत्व होते हैं। इसलिये अगर आपका मन इसे खाने का करे भी तो इसका कम मात्रा में सेवन करें।



Click it and Unblock the Notifications
