Latest Updates
-
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध
अच्छी सेहत पाना हो तो पीजिये ढेर सारा पानी
हमें जीने के लिये पानी की पिशेश आवश्कता होती है। पानी, हमारे शरीर से विषैले तत्व निकालने का काम करता है और शरीर में उत्पन्न होने वाले बेकार तत्वों को पेशाब और पसीने के रूप में बाहर निकाल देता है। हम पानी के बिना अपने जीवन को संभव सोंच ही नहीं सकते।
अगर आप दिनभर में बहुत कम पानी पीते हैं तो आपके लिये यह जानना बहुत जरुरी है कि वह आपके शरीर के लिये इतना आवश्यक क्यूं है। हमें अपने शरीर को ऊपर से ले कर अंदर तक स्वस्थ्य रखने के लिये बहुत सारा पानी पीना चाहिये। आइये जानते हैं कि अच्छी सेहत के लिये पानी कितना आवश्यक होता है। जानिये पानी पीने का फायदा

वजन कम करे
जब आप अच्छी मात्रा में पानी पियेगें तो आपके शरीर में जमी वही वसा घटेगी, जिससे आप मोटापा कम कर सकेगें।

त्वचा को हाइड्रेट रखे
अगर आपकी त्वचा बहुत रूखी रहती है तो आपको खूब सारा पानी पीना चाहिये , इससे त्वचा में चमक रहती है और वह ताजगी से भरी रहती है।

मासपेशियों को मजबूत बनाएं
मासपेशियों में थकान और कमजोरी आ जाना आम बात है। अगर आप ज्यादा पानी पियेगें तो आपकी मासपेशियां मजबूत बनेगीं।

सिरदर्द दूर करे
पानी पीने से शरीर को ठंडक पहुंचती है , खासतौर पर सिर को। पानी पीने से सिरदर्द चला जाता है।

मूत्र समस्या
बहुत सी महिलाओं को मूत्र संक्रमण या पेशाब में जलन की समस्या होती है, जो कि खूब सारा पानी पीने से चली जाती है।

किडनी को मजबूत बनाए
पानी पीने से गंदगी पेशाब के जरिये बाहर निकल जाती है, जिससे किड़नी हर वक्त स्वस्थ्य रहती है और उस पर जोर भी नहीं पड़ता।

पाचन दुरुस्त रखे
पानी पीने से पाचन क्रिया लचीली बनती है। इससे शरीर की गंदगी बाहर आसानी से निकलती है और अगर आप कम पानी पीते हैं तो आपको कब्ज की बीमारी हो सकती है।

डीहाइड्रेशन से बचाए
पानी पीने से आप थकान, रूखी त्वचा, भूख लगने, किडनी समस्या, मसल क्रैंप माइग्रेन आदि से बचे रह सकते हैं, क्योंकि यह ऐसी समस्याएं हैं जो शरीर में पानी की कमी की वजह से होती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
