Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
50 रूपए की इन चीज़ों से भरें अपना पेट भी और घटाएं वजन भी
वजन कम करने के लिये जरुरी नहीं है कि आप फूड स्टोर जा कर महंगी-महंगी चीज़ें खरीद कर ले आएं। अगर आप चाहें तो उन चीजों की भी लिस्ट बना कर रख सकते हैं, जो मात्र 50 में भी उपलब्ध हैं।
वजन कम करने के लिये खाएं ये टेस्टी लो कैलोरी आहार
वेट कम करने के लिये सही खान-पान का होना बेहद जरुरी है। अगर आप हेल्दी तरीके से वजन घटाना चाहते हैं तो, फाइबर, प्रोटीन और न्यूट्रियन्ट्स युक्त आहार खाएं, जिससे पेट तो भर ही जाए और लगे हाथ वजन भी कम हो जाए।
शादी शुदा महिलाओं के लिये फैट लॉस टिप्स
आपकी डेली डाइट में हमारे बताए गए ये 15 सस्ती चीज़ें शामिल होनी चाहिये, जिससे आपकी पॉकिट पर कोई असर ना आए। आइये जानते हैं कौन सी हैं वे सस्ती चीज़ें...

1. छाछ या मठ्ठा
अच्छी सेहत और मोटापा कम करने के लिये मठ्ठा पियें। यह शरीर को सभी जरुरी पोषण देता है तथा कैलोरी में कम होने की वजह से मोटापा भी कंट्रोल में रखता है।

2. ओट्स
ओट्स में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जो सिरोटोनिन नामक हार्मोन को ट्रिगर करते हैं, जिससे फैट बर्निंग का प्रोसेस शुरु होता है। इसे अपने ब्रेकफास्ट में खाएं।

दही
दही, दूध से भी जल्दी हजम हो जाती है। इसमें कैल्शियम और विटामिन बी होता है जो कि शरीर की इम्मयूनिटी बढाता है और भूंख को भी शांत करता है।

अनार
अनार में ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट और फोलिक एसिड होते हैं। इससे शक्कर खाने की इच्छा कम होती है।

दालें
दाल में प्रोटीन और फाइबर होता है, जो मेटाबॉलिक प्रोसेस बढाता है और फैट भी आसानी से बर्न करता है।

ग्रीन टी
दिन में 2-3 बार ग्रीन टी पीने से जल्दी वजन घटता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कैलोरी बर्न करने में असरदार होते हैं।

तरबूज
तरबूज में 92 प्रतिशत पानी पाया जाता है। इसमें विटामिन ए और सी होता है इसलिये ये वेट लॉस के लिये एक सूपरफूड है। इसमें मौजूद लाइोपीन नामक तत्व तेजी से वजन घटाता है।

अलसी के बीज
1 चम्मच भुना हुआ अलसी का बीज खाने से वेट जल्दी ही कंट्रोल होता है। इसमें ओमेगा 3 फैट्स और भारी मात्रा में फाइबर होता है। इससे पेट भी भर जाता है और दिमाग तथा शरीर शांत होता है।

मशरूम
रेड मीट की जगह पर अगर वाइट बटन मशरूम खाया जाए तो लोग आराम से वजन कम कर लेते हैं। एक कप मशरूम में 44 कैलोरी होती हैं।

हॉट चिली पेपर
भोजन करने के आधे घंटे पहले अगर टमाटर के जूस के साथ हॉट चिली पेपर का सेवन किया जाए तो आप 10 प्रतिशत तक कम खाना खाएंगे। मिर्च खाने से पेट भी भूंख कम हेा जाती है और मोटापा भी घटता है।

बादाम
बादाम में बहुत ही कम कैलोरीज़ होती हैं। इसे खाने से वेट कम होता है और एनर्जी मिलती है।

चिया सीड
चिया सीड में हाई क्वालिटी के प्रोटीन होते हैं, जिसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, वेट तेजी से घटता है और भूंख कम लगती है। यह ब्लड शुगर लेवल को कम भी करता है।

ज्वार
चावल और गेहूं की तुलना में ज्वार में ज्यादा कैल्शियम होता है। इसमें आयरन, प्रोटीन और फाइबर की मात्रा भी काफी होती है। यह हृदय के लिये काफी बढियां माना जाता है।

अंडे
अंडे के पीले भाग में अंडे के सफेद भाग के मुकाबले 3 गुना कैलोरीज़ होती हैं। इसमें 5 ग्राम फैट और 210 ग्राम कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। जो लोग वजन कम कर रहे हैं उन्हें अंडे के सफेद भाग से बना ऑमलेट खाना चाहिये।

करेला
करेले के 1 कप में 16 कैलोरीज़ पाई जाती हैं। अपनी डाइट में नियमित रूप से करेला शामिल करें जिससे आराम से वजन कम हो सके।



Click it and Unblock the Notifications
