Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
विश्व अंडा दिवस पर जानें क्यूं जरुरी है एक अंडा रोज खाना
विश्व अंडा दिवस (वर्ल्ड एग डे) दुनिया भर के देशों में मनाया जाता है । यह दिन अंडे के लाभों के बारे में जागरूकता बढाने के लिए एक अनूठा अवसर है।
READ: 9 तरह के अंडे जिन्हें हम खा सकते हैं
अंतर्राष्ट्रीय अंडा आयोग ने अक्तूबर माह के दूसरे शुक्रवार को विश्व अंडा दिवस घोषित किया है। दुनिया भर के सभी देश इस समारोह में शामिल होंगे। आखिर अंडे ने इतना मान-सम्मान कैसे अर्जित किया? इसके पीछे लगभग एक दर्ज़न अच्छे कारण हैं :
READ: अंडे के पीले भाग में छुपी है सेहत !

1. अंडे की जर्दी होती है सबसे ज्यादा फायदेमंद
अंडे की ज़र्दी कोलीन का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है, जोकि मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए एक ज़रूरी पोषक-तत्व माना जाता है। अनुसंधान से यह पाया गया है कि कोलीन मस्तिष्क के उत्तकों एवं स्मृति के सामान्य गठन के लिए अनिवार्य है। यह हृदय से जुडी बीमारियों की रोकथाम में भी महतवपूर्ण भूमिका निभाता है।

2. पोषक तत्वों से भरपूर
कैलोरी के अनुपात की दृष्टि से, अंडा उच्च पोषक तत्वों से भरपूर है । यह दैनिक प्रोटीन की खपत का 12% प्रदान करता है । इसके साथ ही दूसरे विविध पोषक-तत्व जैसे कि विटामिन ए, बी-6, बी-12, फोलेट, आयरन, फॉस्फोरस एवं ज़स्ता इसमें प्रचुर-मात्रा में पाए जाते हैं और वो भी अपेक्षाकृत कम कैलोरी के साथ ।

3. प्रोटीन से भरा
अगर प्रोटीन की बात की जाए तो, इसमें पायी जाने वाली प्रोटीन की गुणवत्ता इतनी उच्च है, कि वैज्ञानिक अक्सर दूसरे खाद्य-पदार्थों से प्राप्त होने वाली प्रोटीन की गुणवत्ता जांचने के लिए इसका उपयोग मानक के तौर पर करते हैं । सभी आवश्यक एमिनो -एसिड्स, जिनसे शरीर की प्रोटीन का निर्माण होता है, आपके शरीर की जरूरत के मुताबिक, अंडे में सही अनुपात में पाए जाते हैं ।

4. अंडे में होता है गुड फैट
अंडे में पायी जाने वाली वसा का दो-तिहाई रूप स्वस्थ-असंतृप्त है। अर्थात यह स्वास्थ्य के लिए हितकर है । और जैसा कि हम जानते है ट्रांस-फैटी एसिडज़ स्वास्थ्य को जोखिम में डाल सकते हैं; अंडे में इनकी अनुपस्थिति एक सुखद आश्वासन है। अंडे से प्राप्त वसा शरीर को, दूसरे पोषक-तत्व जैसे कि विटामिन-ए, डी ,इ एवं के इत्यादि का इस्तेमाल करने में सहायता करती है ।

5. कभी भी खा सकते हैं अंडा
अंडे के सेवन के लिए कोई भी समय उपयुक्त है । आप सुबह-सुबह झट से सक्रेम्बल्ड अंडे को पिटा-पॉकेट में भरकर अपनी सुबह की शुरुआत कर सकते हैं । एक पूरा-पका हुआ अंडा और उस पर अपने पसंदीदा मसाले छिडक कर आप अपना मिड-मोर्निंग स्नैक बना सकते हैं । घर पर लंच के लिए ऑमलेट अपनी पसंद के अनुरूप चुटकियों में तैयार किया जा सकता है । पके-हुए चावल या फिर पास्ता इसे विशेषकर अधिक स्वादिष्ट बना देते हैं । इसी प्रकार रात के खाने में भी अंडे का समावेश बड़ी ही सहजता से किया जा सकता है



Click it and Unblock the Notifications
