Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
कभी भूल कर भी ना रखें इन 15 आहारों को अपने फ्रिज में
आधुनिक जीवन में हम खाद्य पदार्थों को आसानी से संरक्षित करके रख सकते हैं। खाद्य पदार्थों को फ्रिज में रखने का फायदा यह होता है कि खाना ख़राब नहीं होता तथा इन्हें खरीदने के लिए लगे पैसे भी व्यर्थ नहीं जाते।
READ: क्या आपके फ्रिज में हैं यह आहार?
हालाँकि कुछ पदार्थ ऐसे होते हैं जिन्हें फ्रिज में रखने की आवश्यकता नहीं होती क्योंकि फ्रिज में रखने से इनका स्वाद ख़राब हो जाता है। सबसे बुरी स्थिति तब होती है जब फ्रिज में खाना रखने पर उसकी गुणवत्ता में बदलाव आ जाता है।
कई खाद्य पदार्थों को तो फ्रिज में रखने पर उनमें फंफूद जल्दी लगती है। यहाँ कुछ पदार्थ बताए गए हैं जिन्हें फ्रिज में नहीं रखना चाहिए!

1. टमाटर
1. टमाटर को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए क्योंकि इससे उनका स्वाद ख़राब हो जाता है। इसका कारण यह होता है कि फ्रिज की ठंडी हवा के कारण इनकी पकने की प्रक्रिया रुक जाती है और उनका स्वाद बिगड़ जाने का खतरा होता है। इसके अलावा ठंडी हवा के कारण टमाटर के अंदर की झिल्ली टूट जाती है जिससे इसकी बनावट में बदलाव आ जाता है तथा टमाटर नरम हो जाता है। टमाटर को बास्केट या कांच के कटोरे में किचन के प्लेटफार्म पर रखना चाहिए।

2. तुलसी
तुलसी को फ्रिज में रखने पर यह अपने आसपास रखे सभी खाद्य पदार्थों की गंध को सोख लेती है। फ्रिज में रखने के बजाय इसे एक कप ताज़े पानी में फ्रिज से बाहर रखें।

3. आलू
आलू के बारे में इस प्रकार की गलतफहमी है कि इसे ठंडी और बहुत ठंडी जगह पर नहीं रखना चाहिए। ठन्डे तापमान के कारण आलू में पाया जाने वाले स्टार्च बहुत शीघ्रता से शुगर में बदलता है। आलू को पेपर बैग में घर के ठंडे और अँधेरे स्थान में रखें। आलू को प्लास्टिक के बजाय पेपर बैग में रखना अच्छा होता है क्योंकि पेपर बैग में आलू को अच्छी तरह हवा मिलती रहती है जिसके कारण ख़राब होने की प्रक्रिया थोड़ी धीमी हो जाती है।

4. लहसुन
लहसुन को भी फ्रिज में रखने पर वही समस्या आती है जो आलू को रखने पर होती है। लहसुन को फ्रिज के बजाय ठंडे और अँधेरे स्थान पर रखना चाहिए। ठंडे स्थान पर लहसुन में से अंकुर निकलना प्रारंभ हो जाते हैं तथा इनमें फफूंद भी लगने लगती है।

5. प्याज़
प्याज़ में पाई जाने वाली नमी इसे नरम बनाती है तथा प्याज को फ्रिज में रखने पर उसमें फफूंद लग सकती है। इसके बजाय उसे सूखे, ठन्डे और अँधेरे स्थान पर रखें। प्याज़ और आलू को अलग अलग रखें। इसका कारण यह है कि जब आलू और प्याज़ को साथ में रखा जाता है तो वे जल्दी ख़राब होते हैं।

6. अवोकेडो
अवोकेडो को फ्रिज में रखना भी बड़ा पेचीदा है। यदि आपने पका हुआ अवोकेडो खरीदा है तथा आप उसका तुरंत उपयोग नहीं करना चाहते तो उन्हें फ्रिज में रख सकते हैं। यदि आप इन्हें पकाना चाहते हैं तो उन्हें फ्रिज में न रखें। ठंडी हवा इन्हें पकने से रोकती है।

7. जैतून का तेल
अधिकाँश लोग इस बात से सहमत होंगे - ऑलिव ऑइल (जैतून का तेल) को फ्रिज में न रखें। कम तापमान पर ऑलिव ऑइल संघनित हो जाता है तथा मक्खन के समान गाढ़ा हो जाता है। इसके बजाय अपने प्रिय ऑलिव ऑइल को ठंडे और अँधेरे स्थान पर रखें।

8. ब्रेड
ब्रेड को भी फ्रिज में रखकर आप बहुत बड़ी गलती करती हैं। आपको ब्रेड फ्रिज के बाहर रखनी चाहिए क्योंकि फ्रिज के कारण ब्रेड बहुत जल्दी सूख जाती है। सामान्यत: जो ब्रेड अगले चार दिनों में खाने वाले हैं उसे काटकर खाने के लिए तैयार रखें तथा बाकी बची हुई ब्रेड को फ्रिज में रख दें।

9. कॉफ़ी
कॉफ़ी को फ्रिज में रखने पर इसका स्वाद ख़राब हो जाता है। बेसिल की तरह ही यह अन्य खाद्य पदार्थों की गंध को अवशोषित कर लेती है। इसके बजाय कॉफ़ी को अँधेरे और ठन्डे स्थान पर रखना चाहिए ताकि इसकी ताज़गी और स्वाद बना रहे। हालाँकि कॉफ़ी की बहुत अधिक मात्रा होने पर आप उसे फ्रीज़र में स्टोर करके रख सकते हैं।

10. शहद
शहद को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए क्योंकि यदि इसे अच्छी तरह सील करके रखा जाए तो इसे फ्रिज में रखने की आवश्यकता नहीं होती। इस प्रकार यह हमेशा अच्छा रहता है। यदि आप शहद को फ्रिज में रखते हैं तो इसमें क्रिस्टल बनने लगते हैं।

11. नीबू, संतरे और मौसंबी
नीबू, संतरे और मौसंबी आदि को कमरे के तापमान पर तथा किचन काउंटर पर रखना चाहिए। ठंडी हवा के कारण इन फलों की गुणवत्ता ख़राब हो जाती है। ध्यान रखें कि फ्रिज के बाहर भी इन्हें बहुत पास पास न रखें। इन्हें बहुत अधिक पास पास रखने पर इनमें जल्दी ही फफूंद लगने लगती है।

12. अचार
अचार में विनेगर बहुत अधिक मात्रा में होता है। इसी कारण किचन में रहने पर भी वे कुरकुरे बने रहते हैं। हालाँकि यदि आप अचार को ठंडा रखना चाहते हैं तो आपको इन्हें फ्रिज के दरवाज़े में रखना चाहिए क्योंकि कुछ अन्य खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जिनको फ्रिज में अधिक ठन्डे स्थान की आवश्यकता होती है।

13. हर्ब्स
विभिन्न प्रकार की हर्ब्स को फ्रिज में रखने की आवश्यकता नहीं होती। ठंडे तापमान में इसे रखकर इसका स्वाद नष्ट करने के बजाय उन्हें पाने से भरे कांच के जार में रखें। इससे आपका किचन आकर्षक भी दिखेगा और हर्ब्स भी ताज़ी रहेंगी।

14. सैलेड ड्रैसिंग
यदि सलाद की ड्रेसिंग में तेल या सिरका मिला हुआ हो तो अन्य मसालों की तरह इन्हें भी फ्रिज के बाहर रखा जा सकता है। ध्यान रखें कि ऐसी सलाद ड्रेसिंग जो क्रीम, मेयो या दही से बनी हो उन्हें फ्रिज से बाहर रखना चाहिए।

15. कैचप
कैचप को आप बाहर भी रख सकते हैं। क्योंकि इसमें बहुत अधिक मात्रा में प्रिज़र्वेटिव और विनेगर होता है अत: फ्रिज में न रखने पर भी यह ख़राब नहीं होता। और यदि आप हम पर विश्वास नहीं करते तो रेस्टारेंट में रखे हुए कैचप के पैकेट्स के बारे में सोचें।



Click it and Unblock the Notifications
