Latest Updates
-
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम
बिना मोटापा बढ़ाए कैसे खाएं अपनी मन-पसंद की चीज़ें
कौन नहीं चाहता कि वह बिना मोटापा बढ़ाए अपनी मन पसंद की चीज़ों को खा सके। वे लोग जो कितना सब कुछ खा कर भी पतले दिखते हैं, उन्हें देख कर मन ही मन में खुद के लिये दुख होता है। पर क्या आपको पता है कि ऐसा क्यूं होता है? ऐसा इसलिये क्योंकि उनका मेटाबॉलिज़्म हमारे शरीर के मुकाबले काफी तेज होता है।
READ: इन आदतों से आप कभी नहीं कर सकते अपना वजन कम
अगर आपका शरीर ज़रा सा खाने पर गुब्बारे की तरह फूल जाता है तो, जरुर है कि आप कुछ जरुरी बातों पर ध्यान देना शुरु कर दें। आपको पता होना चाहिये कि आपके शरीर में किस प्रकार का आहार जा रहा है।
READ: महीने भर में वजन कम करने की बेस्ट डाइट टिप्स
आज बोल्डस्काई आपको बताएगा कि अपने मन-मर्जी का खाना खा कर किस तरह से मोटापा बढ़ने से रोका जा सकता है। आइये जानते हैं इसके बारे में...

ग्रीन टी पीजिये
आपको दिन में कम से कम 3 कप ग्रीन टी पीनी चाहिये। आप इसमे नींबू और शहद भी मिला सकते हैं। यह वजन घटाने के लिये काफी असरदार है।

थोड़ी थोड़ी देर पर खाएं
अगर आप बैठने वाली जॉब करते हैं तो आपको दिन मे कई बार खाते रहना चाहिये। इससे आपका खाना धीरे धीरे पचता रहेगा और आपको तेजी की भूख भी नहीं लगेगी।

केवल स्वस्थ आहार ही खाएं
अगर आपको मोटापा नहीं बढाना है तो, केवल स्वस्थ आहार ही खाएं। इनको खाने से पेट भी भरता है और मोटापा भी नहीं बढता।

ना करें डायटिंग
जो लोग बिना सोंचे समझे डायटिंग करते हैं, उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। अगर वेट कम करना है तो कड़ी डाइट का पालन ना करें।

भोजन चबा कर खाएं
भोजन के एक कौर को 32 बार चबा कर खाना चाहिये। ऐसा करने से पेट पूरी तरह से और लंबे समय तक भरा रहता है।

सोंच-समझ कर मीठा खाएं
मीठाई और पेस्ट्री आपके दुश्मन बन सकते हैं। इसे हमेशा लिमिट में रह कर खाना चाहिये।

भूंख न लगने दें
दिन में कई लोगों को बार-बार भूंख लगती है, जिसको हंगर पैंग्स कहते हैं। हंगर पैंग्स आपको मोटा बना सकते हैं। इसलिये अपने पेट को कभी भूंखा न रहने दें।

बाहर का खाना ना खाएं
बाहर का खाना किसी भी हाल में ना खाएं क्योंकि इनमें ढेर सारा सोडियम, चाइनीज मसाले, तेल और ऐसी ढेर सारी चीज़ें होती हैं जो आपको मोटा कर सकती हैं।

योग या व्यायाम जरुरी
दिन में एक बार 45 मिनट के लिये योग या मन चाही कसरत करें। अगर आप सुबह वॉकिंग के लिये भी जाते हैं तो भी आप सेहत से भरपूर रहेंगे।

ढेर सारा प्रोटीन भी लें
आपको भोजन में प्रोटीन युक्त आहार भी शामिल करना होगा जैसे, दालें, पालक, चना, राजमा, ब्रॉक्ली, चीज़, पनीर, टोफू, दही, दूध, मछली और अंडे आदि। प्रोटीन खाने से पेट अधिक समय तक भरा रहता है जिससे जल्दी भूख नहीं लगती। साथ ही यह मासपेशियों का विकास भी करता है।



Click it and Unblock the Notifications