Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
नाशपाती खाने के बेमिसाल फायदे
सेब की तहर स्वाद देने वाला फल नाशपाती एक मीठा और रसीला फल है। भारत में नाशपाती को उतनी लोकप्रियता नहीं मिली है जितनी की मिलती चाहिये। इस फल के स्वास्थ्य लाभ इतने हैं कि आप गिनते-गिरते थक जाएंगे।

READ: हरे रंग वाले सेब के स्वास्थ्य लाभ
नाशपाती में काफी सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिससे रक्तचाप, कैंसर, मधुमेह, त्वचा रोग, पेट संबन्धित बीमारियां आदि आराम से ठीक हो सकती हैं।
READ: किस बीमारी में खाएं कौन सा फल?
अगर आप मार्केट से अन्य फल खरीद कर नाशपाती को यूं ही छोड़ आते हैं, तो आज से ऐसा ना करें। नाशपाती के अनेक औषधीय लाभों के बारे में जानने के लिये नीचे पढ़ें।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाए
नाशपाती फाइबर का एक अच्छा स्त्रोत हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता हैं। इसमें मौजूद पेक्टिन कब्ज और दस्त को ठीक कर सकता है। इसके जूस को रोजाना पियें।

एनीमिया से बचाए
नाशपाती आयरन का एक अच्छा स्त्रोत हैं जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता हैं और एनीमिया से ग्रस्त रोगियों को सुरक्षा प्रदान करता हैं।

कोलेस्ट्रॉल से मुक्ती
नाशपाती में पक्टिन होता है जो कि कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसका रस सभी को पीना चाहिये।

बुखार से छुटकारा
एक गिलास नाशपाती का रस पीने से जल्दी ही बुखार से राहत मिल सकता है। यह तपते हुए शरीर को ठंड कर देता है।

प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाए
नाशपाती में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने और जुकाम, फ्लू और संक्रमण से लड़ने में मदद करता हैं।

कैंसर से बचाव
इसमें कॉपर और विटामिन सी होता है, जिसे रोजाना खाने से कैंसर पैदा करने वाले फ्री रैडिकल्स क्षतिग्रस्त हो जाते हैं।

ऊर्जा बढाए
नाशपाती का जूस पीने से तुरंत ही शरीर में ऊर्जा बढ़ती है। ऐसा इसलिये होता है क्योंकि इसमें ग्लूकोज होता है।

सूजन कम करे
जिन लोगों को सूजन की वजह से दर्द होता है, उन्हें इसका रस पी कर काफी आराम हो सकता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद -
नाशपाती में अधिक मात्रा में बोरोन होता है। बोरोन हड्डियों में कैल्शियम को बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए नाशपाती का सेवन करने से आस्टियोपोरोसिस होने का खतरा नहीं होता।

हाई बीपी को कंट्रोल करे
नाशपाती में मौजूद पोटैशियम और ग्लूटाथिओन होते हैं जो कि एक प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट हैं और रक्तचाप को कम करने तथा दिल के दौरे और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

मधुमेह
प्रचुर मात्रा में फाइबर से युक्त नाशपाती मधुमेह रोगियों के लिये अच्छा होता है। इसकी शर्करा को खून धीरे-धीरे अवशोषित कर लेता है और फाइबर इसके स्तर को नियंत्रित रखता है।



Click it and Unblock the Notifications
