Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
वजन घटाने वाले इन टिप्स पर ना करें भरोसा...
हर किसी के दिमाग में कॉर्नर में कहीं न कहीं एक बात जरूर रहती है कि उसका बढ़ता हुआ वजन कम किस तरह हों। कुछ लोग इसे सीरियसली ले लेते हैं और जिम में वर्कआउट करना शुरू कर देते हैं और कुछ लोग खाने-पीने में कोताही बरतने लगते हैं।
50 रूपए की इन चीज़ों से भरें अपना पेट भी और घटाएं वजन भी
कई लोग, वजन घटाने की मशीन ले आते हैं तो कुछ लोग कई तरह की दवाओं का सेवन करने लगते हैं। आप एक बात हमेशा ध्यान में रखें कि फिट होना जरूरी होता है लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं कि आप खाने-पीने पर पांबदी लगा दें। आइए जानते हैं वजन घटाने के लिए यकीन न आने वाले टिप्स:

1. फलों का सेवन:
फलों को खाने से कभी वजन नहीं बढ़ता है। आप भोजन की एक पहर की खुराक के स्थान पर फलों का सेवन करें। इससे शरीर में शक्ति आती है।

2. सिर्फ पानी पीना:
सिर्फ पानी पीते रहने से मोटापा नहीं बढ़ता है, यह सिर्फ एक मिथक है। पानी पीने से आपका पेट भर जाता है लेकिन कैलोरी में कमी नहीं आती है।

3. खुराक में कार्बोहाईड्रेट शामिल न करना:
अगर आप अपनी खुराक में कार्बोहाईड्रेट को शामिल नहीं करते हैं तो आपको कमजोरी आ जाएगी।
शाकाहारी बनने से दुबलापन: शाकाहारी बनने से कभी भी आप दुबले नहीं हो सकते हैं, दुबले होने के लिए आपको वर्कआउट करने की आवश्यकता है। ऐसे में आपको शेड्यूल के हिसाब से खाना खाना होगा।

4. मिठाई न खाना:
कई लोगों का मानना है कि मीठा खाने से वो मोटे हो जाएंगे; लेकिन ऐसा नहीं है। डार्क चॉकलेट आदि खाने से आपके स्वास्थ्य को लाभ मिलेगा।

5. सिर्फ फाइबर का सेवन करना:
फाइबर से आपको एनर्जी मिलती है, इसके अलावा आपकी पाचन क्रिया भी दुरूस्त रहती है। लेकिन सिर्फ फाइबर के सेवन से शरीर में दुबलापन नहीं आता है।

6. सलाद का सेवन:
वजन घटाने के लिए सिर्फ सलाद का सेवन करना सही नहीं है। इससे आपके शरीर में प्रोटीन की मात्रा अच्छी हो जाती है लेकिन वजन में कमी नहीं आती है।

7. सिर्फ जूस पीना:
सिर्फ जूस का सेवन करने से वजन में कमी नहीं आती है। इसके साथ आपको स्वास्थ्यवर्धक खाद्य सामग्री खाने की आवश्यकता भी पड़ती है। इसके बाद, उसे प्रॉपर मेंटेन भी रखना होता है।

8. पतले होने की दवाईयां:
कभी भी पतले होने के लिए गोलियों या सीरप का सेवन न करें। इससे आपके शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है।

9. ज्यादा व्यायाम:
ज्यादा वर्कआउट करने से कभी भी वजन कम नहीं होता है। हर दिन नियमित रूप से व्यायाम करने से ही लाभ होता है।

10. खुराक में कटौती:
एक समय का खाना न खाना या अपनी खुराक में कटौती कर देना समझदारी नहीं है और न ह ऐसा करने से आपके वजन में कमी आ जाएगी। अपने खाने-पीने के शेड्यूल को बिल्कुल सही रखें।



Click it and Unblock the Notifications
