Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
कॉफी में बटर मिला कर पीने से होते हैं ये गजब के फायदे
इन दिनों आप यदि शहर के किसी कैफ़े में जाएंगे तो शायद आप चौंक जाएँ! क्यों कि वहाँ पर कैफेचिनो के कप के साथ ही कुछ ऐसी चीजें हैं जो निश्चित ही आपको चौंका देंगी।
READ: चाय और कॉफी में कौन सी है फायदेमंद?
कॉफी में ताजा बटर (मक्खन) मिलाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। यह कहा जाता है कि यदि कॉफी या चाय में बटर मिलाया जाये तो यह शरीर को कई तरह लाभ पहुंचाता है।
READ: बटर या चीज़ में कौन है स्वास्थ्य वर्धक
यदि आप सुबह नाश्ता नहीं करते हैं तो आप चाय या कॉफी में बटर मिला सकते हैं। यह ना केवल आपकी कॉफी को नमकीन स्वाद देगा बल्कि यह क्रीमी और टेस्टी ड्रिंक आपका दिन बना देगा। हम आपको बताते हैं कि कॉफी में बटर मिलाना किस तरह लाभकारी है।

एनर्जी को बढ़ाता है
जब आप कॉफी में बटर मिलाते हैं तो इससे कैटोन्स पैदा होता है जिससे एनर्जी मिलती है। ये कैटोन्स शरीर में तब पैदा होते हैं जब बॉडी कार्बोहाइड्रेट की बजाय फैट से एनर्जी पैदा करती है। यह एनर्जी ज्यादा लाभकारी है।

वजन कम होता है
यदि आप एक स्वास्थ्यवर्धक तरीके से वजन कम करना चाहते हैं तो यह एक शानदार तरीका है। ताजा मक्खन स्वास्थ्यवर्धक है और फैट बर्न करने में मददगार है।

दिल की बीमारियों में मददगार
चूंकि बटर अपने आप में एक वजन कम करने की औषधि है और एनर्जी देती है इस प्रकार यह हार्ट के लिए भी सही है। बटर को जब कॉफी में मिलाया जाता है तो इसमें ‘विटामिन के' पैदा होता है जो कि दिल की बीमारियों से रक्षा करता है।

कब्ज में लाभदायक
यदि कब्ज है तो भी आप इससे लाभ पा सकते हैं। कॉफी में बटर मिलाना कब्ज में भी फायदेमंद है क्यों कि इसमें मौजूद केमिकल कब्ज को दूर करते हैं।

दिमाग के लिए लाभकारी
इसका एक और स्वास्थ्य लाभ है कि इससे दिमाग सही कार्य करता है। यह आपके दिमाग को हैल्दी फैट प्रदान करता है जिससे शरीर में कोशिका झिल्ली और हार्मोन पैदा होते हैं जो कि शरीर के लिए स्वास्थ्यवर्धक हैं।

खाने की इच्छा कम करता है
यह खाद्य पदार्थ इतना भारी होता है कि आपको इसको पीने के कई घंटों तक भूख नहीं लगेगी।

बटर कॉफी बनाने का तरीका
एक कप पानी गरम करें। एक टेबलस्पून कॉफी पाउडर डालें और इसे उबालें। इसके बाद इसमें शाकाहारी गाय या भैंस का मक्खन मिलाएँ। इसे ब्लैंडर में डालें और 1 मिनट तक मिलाएँ।



Click it and Unblock the Notifications
