Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
लहसुन से भी ज्यादा ताकतवर है अंकुरित लहसुन
लोग हजारों वर्षो से लहसुन का प्रयोग चिकित्सा में करते आ रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि अंकुरित लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल, रक्तचाप और दिल की बीमारियों के खतरे को प्राकृतिक तौर पर कम किया जा सकता है?
यह तो बहुत से लोग जानते हैं कि लहसुन, खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी होता है। एक नए अध्ययन में यह पता चला है कि अंकुरित लहसुन या अंकुर फूटे हुए पुराने लहसुन में ताजे लहसुन की अपेक्षा एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि अधिक होती है, जो दिल की सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है।
लोग हजारों वर्षो से लहसुन का प्रयोग चिकित्सा में करते आ रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि अंकुरित लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल, रक्तचाप और दिल की बीमारियों के खतरे को प्राकृतिक तौर पर कम किया जा सकता है?
अगर आप भीद अंकुरित लहसुन का फायदा जानना चाहते हैं, इस आर्टिकल को पढ़ना बिल्कुल भी ना भूलें।

दिल को मजबूत बनाए:
अंकुरित लहसुन में ढेर सारे ताकतवर एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कि खून को आराम से हृदय तक पहुंचने में मदद करते हैं, जिससे दिल सुरक्षित रहता है।

कैंसर से बचाव:
लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रियंट होने की वजह से, इन्हें नियमित तौर पर खाना चाहिये, जिससे कैंसर वाली सेल शरीर में बने ही नहीं।

त्वचा को झुर्रियों से बचाए:
इसमें एंटीऑक्सीडेंट होने की वजह से, यह आपकी त्वचा को बुढापे से बचाता है और कोशिकाओं को नया रखता है।

इम्यूनिटी बढाए:
अपनी डाइट में अंकुरित लहसुन अपनाने से आपकी इम्यनिटी को ताकत मिलेगी और शरीर की हर कोशिका को पोषण प्राप्त होगा। इससे बीमारियां और संक्रमण दूर रहेंगे।

ब्लड प्रेशर कम करे:
यह खून की धमनियों को चौड़ा करने का काम करती है, जिससे खून का दौर बढ़े और ब्लड प्रेशर कम हो सके।

डिमेंशिया से बचाए:
इसमें एक कंपाउंड पाया जाता है, जिसे एलीसिन बोलते हैं। इसका काम आपके दिमाग की सेल्स को डिमेंशिया और एल्जाइमर जैसी बीमारियों से बचाना होता है।



Click it and Unblock the Notifications
