Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
सिर और गले के कैंसर को फिर से लौटने से रोकती है ब्रोकली, शोध
एक नए अध्ययन से पता चला है कि सुपर फ़ूड ब्रोकोली का अधिक सेवन सिर तथा गले के कैंसर के सरवाईवर्स में कैंसर की कोशिकाओं को पुन: बनने से रोकता है।
पीट्सबर्ग यूनिवर्सिटी की प्रमुख लेखिका जूली बोमन के अनुसार, “अक्सर सिर और गर्दन के कैंसर के सरवाईवर्स में यह देखा जाता है कि यह कैंसर कुछ सालों बाद घातक परिणामों के साथ वापस आ जाता है।” ब्रोकोली में सल्फ़ोराफेन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
अध्ययनों के अनुसार यह एक प्राकृतिक आणविक यौगिक है जो पर्यावरण में पाए जाने वाले कैंसर उत्पन्न करने वाले कारकों से लोगों को रक्षा करती है। ब्रोकोली का सेवन करने से कोशिकाओं में सल्फ़ोराफेन बढ़ता है।

उस प्रोटीन का स्तर बढ़ता है जो इस क्रुसिफेरस सब्जी में मिलने वाले डिटॉक्सीफिकेशन जींस को सक्रिय करता है। ये जींस (गुणसूत्र) कैंसर से कोशिकाओं की रक्षा करते हैं क्योंकि ये शरीर से कैंसर उत्पन्न करने वाले कारकों को साफ़ करते हैं, विशेष रूप से सिगरेट के कारण उत्पन्न होने वाले कारक।
कैंसर प्रिवेंशन रिसर्च पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार एक टीम ने सिर तथा गले के कैंसर के रोगियों को सल्फ़ोराफेन के विभिन्न डोज़ दिए तथा उनके कैंसर कोशिकाओं की तुलना गले और मुंह की स्वस्थ कोशिकाओं से की।
इसके अलावा चूहों पर एक परीक्षण यह देखने के लिए किया गया कि ब्रोकोली का सत्व चूहों पर किस प्रकार का प्रभाव डालता है। इन चूहों को सिर और गर्दन के कैंसर के लिए प्रवृत्त किया गया था। परिणामों में यह देखा गया कि जिन चूहों को सल्फ़ोराफेन दिया गया था उनमें अन्य चूहों की तुलना में (जिन्हें सल्फ़ोराफेन का डोज़ नहीं दिया गया) कम कैंसर कोशिकाओं का निर्माण हुआ।
बोमन ने बताया कि, “पौधों से या उनके सत्व से प्रतिरोधी दवाईयों का निर्माण करके उत्पादन और वितरण की लागत को कम किया जा सकता है इससे मृत्यु दर और जीवन की गुणवत्ता पर एक बड़ा सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।” (आईएएनएस से प्राप्त जानकारी के अनुसार)
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
