Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
क्या पसीना ज्यादा आता है? तो खाएं ये खादय पदार्थ
हम आपको कुछ खादय पदार्थों के बारे में बता रहे हैं जो कि प्राकृतिक औषधि की तरह पसीने की परेशानी को दूर करने में प्रभावी हैं।
अधिक पसीना आने से ना केवल शर्म महसूस होती है बल्कि इससे आत्म-विश्वास भी कम होता है। कुछ ऐसे खादय पदार्थ हैं जिनसे अधिक पसीने को रोका जा सकता है। आइये पढ़ें।
Myntra Hot Deals! Get 50% Off on Latest styles and casual wear
अधिक पसीना आने को हाइपरहिडरोसिस भी कहा जाता है जो कि एक सामान्य परेशानी है। अधिक पसीना आना आपको शर्मिंदगी दे सकता है, लेकिन स्वच्छता का ध्यान रखकर और संतुलित आहार लेकर इससे निजात पाया जा सकता है।

चूंकि पसीने का संबंध आपके पाचन और नर्वस सिस्टम से है इसलिए आपका खान-पान इसमें अहम भूमिका निभाता है इसलिए, हम आपको कुछ खादय पदार्थों के बारे में बता रहे हैं जो कि प्राकृतिक औषधि की तरह पसीने की परेशानी को दूर करने में प्रभावी हैं। READ: आखिर हथेलियों में क्यूं आता है इतना पसीना?

1. कैल्शियम की अधिकता वाले फूड
कैल्शियम से ना केवल आपका शरीर मजबूत होता है बल्कि यह पसीने को भी नियंत्रित करता है। कैल्शियम की अधिकता वाले खादय पदार्थ शरीर को आवश्यक एसिड्स प्रदान करते हैं जिससे शरीर का तापमान नियंत्रित होता है और पसीना कम होता है। इसलिए बादाम, गोभी, हर सब्जियाँ, बेक किए हुये मटर आदि का सेवन करें।

2. सब्जियाँ
संतुलित आहार पसीने को नियंत्रित करने में कारगर हैं। सब्जियों में पानी और कैल्शियम होने के कारण यह पसीने जैसी शर्म की स्थिति को पैदा नहीं होने देती। सब्जियों के सेवन से ना केवल पसीना नियंत्रित होता है बल्कि ये आपको स्लिम रखती हैं, पाचन बढ़ता है और शरीर में नमी रहती है। READ: जानें क्यूं आती है पसीने से दुर्गन्ध

3. जैतून का तेल
अन्य तेलों से ज्यादा गुणकारी होता है, यह पसीने को कम करता है। यह पाचन तंत्र को ठीक करता है जिससे शरीर सही काम करता है। इसमें एंटी-ओक्सीडेंट्स होते हैं जो कि पसीना पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नियंत्रित रखते हैं। इसलिए जैतून के तेल को अपने रोजाना के खाने में शामिल करें। साथ ही सब्जियों को भी जैतून के तेल में पकाए।

4. विटामिन बी
आपके शरीर में विटामिन बी और प्रोटीन का संतुलन सही हो तो शरीर सही कार्य करता है। विटामिन बी शरीर के लिए ईंधन की तरह काम करता है जिससे आवश्यक मेटाबोलिक क्रियाएँ और शरीर का नर्वस तंत्र ठीक तरह काम करता है। यदि बिना ज्यादा वर्कआउट के ही आपको पसीने ज्यादा आते है तो अपने आहार में विटामिन बी की चीजें शामिल करें। आप रोजाना इसकी एक टेबलेट भी ले सकते हैं। विटामिन बी की ज़रूरत को पूरा करने के लिए सब्जियाँ, प्रोटीन और अनाज ले।

5. केले
केले में पोटेशियम की अधिकता होती है। यह आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है और पोटेशियम की कमी को पूरी करता है। केला आपके पाचन को ठीक रखता है, आपको खुश रखता है और अधिक पसीने को दूर रखता है।

6. ग्रीन टी
ग्रीन टी वजन कम करने में मददगार है और साथ ही यह शरीर के नर्वस सिस्टम को शांत रखती है जिससे पसीना कम आता है। पसीने की परेशानी को दूर रखने के लिए वर्कआउट से पहले ग्रीन टी का सेवन करें।

7. दही
दही में कैल्शियम की अधिकता होती है और यह पसीने को कम करता है। यह आपके शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है जिससे पसीना कम आता है। यदि आप दही नहीं लेते हैं तो ऐसे खादय पदार्थ ले सकते हैं जिनमें पोटेशियम और कैल्शियम की अधिकता होती है।
ये शानदार खादय पदार्थ आपको पसीने से निजात दिला सकते हैं, इसलिए इनका ज्यादा सेवन करें और पसीना दूर रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
