Latest Updates
-
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे
जानें, सेम के 8 स्वास्थ्य लाभ
सेम की सब्जी हर घर में बनाई और पसंद भी खूब की जाती है। यह खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है। इसके बीज में ढेर सारा प्रोटीन होता है इसलिये यह इतनी पौष्टिक होती है।
वैद्यक में सेम मधुर, शीतल, भारी, बलकारी, वातकारक, दाहजनक, दीपन तथा पित्त और कफ का नाश करने वाली कही गई हैं।
यह सब्जी मंडियों में आराम से मिल जाएगी। अगर आप इन्हें खरीद रहे हैं, तो कोशिश करें कि हरी, ताजी, चमकदार सेम ही खरीदें। अगर वह सिकुडी हुई है या फिर पीली हो चुकी है तो इसका मतलब है कि वह पुरानी है, इसलिये उसे ना खरीदें।
सेम में कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले फाइबर होते हैं। यह ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से भी रोकती है इसलिये मधुमेह रोगियों को इसे अपने आहार में जरुर शामिल करना चाहिये।
अगर इसे चावल के साथ खाया जाए तो यह हाई क्वालिटी प्रोटीन भी देती है। साथ ही इसमें लौह तत्व, केल्शियम, मेग्नेशियम, फोस्फोरस विटामिन ए आदि होते है।

खून साफ करे
सेम की सब्जी खून साफ़ करती है और इससे होने वाले त्वचा के रोग ठीक करती है।

फाइबर से भरी सेम
अच्छी पाचन क्रिया के लिये फाइबर खाने के अंदर होना बहुत जरुरी है। सेम खाने से ना केवल फाइबर मिलता है बल्कि कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है, जिससे दिल सुरक्षित बनता है।

हृदय रोग से बचाए
एक स्टडी में पाया गया कि जिन लोगों ने सेम का सेवन लंबे समय तक किया, उन्हें हृदय रोग का रिस्क कम हुआ क्योंकि इसमें मैग्नीशियम की मात्रा अधिक होती है, जो हार्ट ब्लॉकेज नहीं होने देता।

ऊर्जा का भंडार
यह खून में ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करती है तथा शरीर को ढेर सारी ऊर्जा भी प्रदान करती है। यह मधुमेह रोगियों के लिये काफी अच्छी है।

आयरन से भरपूर्ण
यह ना केवल ऊर्जा और कार्बोहाइड्रेट से भरी है बल्कि इसे खाने से शरीर को ढेर सारा आयरन भी मिलता है। यह महिलाओं के लिये अच्छी है , खासतौर पर उस समय जब उन्हें पीरियड्स हो रहे हों और उनके शरीर में हीमोग्लोबिन कम हो गया हो।

फैट फ्री
अगर आप डायटिंग कर रहे हैं तो आपको सेम खाने की जरुरत है क्योंकि यह प्रोटीन युक्त है और फैट फ्री भी है।

ब्रेस्ट कैंसर से बचाए
इसमें थोड़ी सी मात्रा में isoflavones भी पाया जाता है जो कि ब्रेस्ट कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है।

विटामिन से भरी
इसमें विटामिन बी6, थाइमीन, पैंथोथेनिक एसिड और नियासिन पाया जाता है, जो कि शरीर दृारा आवश्यक होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
