Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
जानें, वर्कआउट करने के बाद भी क्यूं नहीं घट रहा फैट और नहीं बन रही बॉडी
जब भी आप जिम जाते होंगे तो वहां पर आने वाले उन लोगों से मिल कर आपको काफी हैरानी होती होगी जिन्होने 1 ही महीने में 8-10 किलो वजन घटा लिया होगा। इसे सुन कर आप खुद की बॉडी को कोसते होंगे कि आप इतने महीनों से वर्कआउट कर रहे हैं मगर आपको रिजल्ट क्यूं नहीं मिल रहा है।
आप को इस बात का जान लेना बेहद जरुरी है कि जिम में किये गए वर्कआउट का रिजल्ट उतनी जल्दी नहीं आता जितनी जल्दी आप सोंच रहे हैं। बॉडी बनाने और फैट घटाने के लिये काफी महनत करनी पड़ती है और हर किसी की बॉडी अलग-अलग होती है।
READ: पेट कम करने की 5 बेहतरीन एक्सरसाइज़
कई लोग थोड़ा सा वर्कआउट कर के अच्छा रिजल्ट पा लेते हैं मगर कुछ लोगों को दोगुनी महनत करनी पड़ती है। अगर आप को भी जिम में कड़ी महनत करने का नतीजा नहीं मिल रहा है तो, नीचे पढ़ें कि आखिर गलती कहां हो रही है?

हाई इंटेसिटी वर्कआउट ना करना
अगर आप लगातार रोज उसी किसम की वर्कआउट करेंगे तो आपको कोई रिजल्ट नहीं मिलेगा। ट्रेड मिल पर पूरी ताकत से दौड़े, भारी डंबल उठाएं, बॉक्स जंप करे, डिप लगाएं और अपनी इंटेसिटी बढ़ाएं। अपना वर्कआउट टाइम बढ़ाएं और दर्द सहें। अगर नया नया जिम ज्वाइन किया है तो हफ्ते में तीन दिन जिम जा कर भारी वर्कआउट करें।

बहुत ज्यादा खाना
कई सारे लोगों को अंदाजा भी नहीं होता कि वह दिन भर में कितनी कैलोरीज़ खा रहे हैं। हो सकता है कि आप सैलेड खा रहे हों लेकिन क्या आप जानते हैं कि उसमें भी तेल, कैचप, सॉस की ड्रेसिंग आदि मिली होती है जो फटाक से आपके 600 कैलोरी बढ़ा देगी। कसरत करने से ज्यादा असर डाइट का होता है। किसी चीज़ में कितनी कैलोरी, फैट या प्रोटीन आदि है इसका आपको पता होना चाहिये।

बहुत कम खाना
अगर आप हाई इंटेसिटी वाला वर्कआउट कर रहे हैं तो उसके लिये खाली पेट जिम ना जाएं। खाली पेट से आपको एनर्जी नहीं मिलेगी और आप जल्द ही थक जाएंगे। अगर आप जिम में दो आलू खा कर जाते हैं तो आप वहां अच्छी प्रकार से वर्कआउट कर पाएंगे। चिंता ना करें इससे आपका मोटापा नहीं बढ़ेगा बल्कि एनर्जी ही मिलेगी।

चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक ज्यादा ना पियें
हमारे शरीर को केवल पानी की आवश्यकता है ना कि शराब की। कोई भी ऐसा ड्रिंक जिसमें बहुत सारा शक्कर है, वह आपको कभी मोटापा कम नहीं करने देगा। यहां तक कि बहुत ज्यादा बीयर पीने से भी शरीर में कैलोरी जाती है और वह वसा के रूप में स्टोर हो जाती है।

कहीं बहुत ज्यादा तनाव तो नहीं लेते
स्ट्रेस आपकी जान भी ले सकता है। जब आप तनाव में होते हैं तो आपकी बॉडी कार्टिसोल पैदा करती है जो कि शरीर में फैट जमा करता है और अन्य बुरे प्रभाव डालता है। इससे कोई फरक नहीं पड़ता कि आप कितनी अच्छी डाइट ले रहे हैं और ट्रेनिंग कर रहे हैं, जब तक तनाव लेते रहेंगे तब तक आप वजन नहीं घटा पाएंगे।

नींद पूरी नहीं लेते
स्ट्रेस की तरह कम नींद लेने वालों का भी वजन कम नहीं होता। अपनी नींद को महत्व दें। आप रात भर पार्टी कर के चंद घंटो की नींद पूरी कर के दूसरे दिन सारा दिन काम कर के यह आशा नहीं कर सकते कि आपकी बॉडी बेहतर बन जाएगी। आप को कम से कम 8 घंटे की नींद लेनी चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
