Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
वजन कम करने में लगे हैं और केला नहीं खाते, तो पढ़ें
कई लोग वजन कम करते वक्त अपने आहार में केले को बिल्कुल भी अहमियत नहीं देते। वे सोंचते हैं कि केले में ढेर सारी कैलोरी होती है जो वजन बढ़ा सकती है।
मगर आपको यह सोंचना चाहिये कि जरुरत से ज्यादा कोई भी आहार खाने पर वजन बढ़ सकता है इसलिये केले को दोषी ना ठहराएं। अगर आप भी वजन घटाने में लगे हैं और केले से दूरी बना रहे हैं तो ऐसा ना करें। पहले नीचे दी गई जानकारी को पढ़ लें और फिर उचित कदम उठाएं...

क्या केले में शक्कर होती है?
यह बात बिल्कुल सच है कि केले में ज्यादा कैलोरी उसमें मौजूद फ्रक्टोज (शक्कर) की वजह से ही होती है, पर इसके साथ उसमें ढेर सारा फाइबर भी होता है, जो हाई ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है।
इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को धीमा कर के एनर्जी को रिलीज़ करते हैं जो कि लंबे समय तक बनी रहती है। इसलिये केला खाने के बाद आपको ढेर सारी ऊर्जा का एहसास होता है।

किस समय खाएं केला
वर्कआउट करने के 10-15 मिनट पहले या बाद में केला खाने का सबसे अच्छा समय होता है। इस दौरान केले में मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स शरीर को लंबे समय तक के लिये एनर्जी पहुंचाते हैं।

दिन में कितने केले खाएं
दिन में दो केले खाने की सलाह दी जाती है। अगर आप इससे ज्यादा केले खाते हैं तो आपकी कैलोरीज़ बढ़ सकती हैं।

1 केले में कितनी कैलोरीज़ होती हैं?
1 बडे़ केले में लगभग 120 कैलोरीज़ होती हैं।

क्या केला खाने से वजन बढ़ सकता है?
अगर आप अपनी कैलोरीज़ से बढ़ कर केला नहीं खाएंगे तो आपका वजन नहीं बढे़गा। अगर आप अपनी कैलोरी लिमिट से बढ़ कर केले खाएंगे तो वजन जरुर बढे़गा। यदि स्वस्थ आहार भी जरुरत से ज्यादा खाया जाए तो भी वजन बढ़ता है।

केले में पोषक त्तव
केले में विटामिन सी, विटामिन बी6, मैंगनीज, पोटैशियम, फाइबर और बायोटिन होता है जो शरीर के लिये बेहद जरुरी पोषक तत्व होते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
