Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
जानें, रोज़ाना आपको कितनी मात्रा में सूखे मेवे खाने चाहिये
हम सभी जानते हैं कि सूखे मेवे खाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। परन्तु प्रतिदिन इनकी कितनी मात्रा का सेवन करना चाहिए? जानने के लिए पढ़ें।
हम सभी जानते हैं कि सूखे मेवे हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं। चाहे वह पिस्ता, अखरोट, मूंगफली, पीकन (एक प्रकार का अखरोट), काजू या बादाम हो, इन सभी में विटामिन्स और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
ये एक बहुत अच्छे स्नैक होते हैं जिनसे स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं। हालाँकि इनसे अधिकतम लाभ पाने के लिए हमें इनकी सीमित मात्रा का सेवन करना चाहिए।

सूखे मेवे ब्रेन (मस्तिष्क) के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। क्या आपने अखरोट का आकार देखा है? यह मानव मस्तिष्क की तरह दिखता है। प्रतिदिन सूखे मेवे खाने से कोलेस्ट्रोल बढ़ता नहीं हैं, आप हृदय की बीमारियों से बचे रहते हैं, आपके परिसंचरण तंत्र और प्रजनन तंत्र ठीक तरह से कार्य करते हैं और कैंसर, मस्तिष्क संबंधी विकार तथा डाइबिटीज का खतरा भी नहीं होता।

शोध के अनुसार प्रतिदिन दस ग्राम सूखे मेवे खाने से बीमारियाँ होने की संभावना बहुत कम हो जाती है। तो आप किस प्रकार जानेंगे कि 10 ग्राम किसके बराबर है? यहाँ हम आपको मापने का तरीका बता रहे हैं। दस ग्राम अखरोट का अर्थ है पांच अखरोट, दस ग्राम मूंगफली का अर्थ है मूंगफली के 12 मूंगफली, दस ग्राम बादाम का अर्थ है लगभग आठ या नौ बादाम, यह आकार पर निर्भर करता है, दस ग्राम काजू का अर्थ है छह काजू और दस ग्राम पीकन का अर्थ है पांच पीकन।

एक अध्ययन के अनुसार ऐसे लोग जो प्रतिदिन दस ग्राम सूखे मेवे खाते हैं उनमें बीमारियों से मृत्यु होने की संभावना तेईस प्रतिशत तक कम होती है। कैंसर से मृत्यु होने की संभावना इक्कीस प्रतिशत तक कम हो जाती है, मानसिक विकार के कारण मृत्यु की संभावना सैतालीस प्रतिशत तक कम हो जाती है, डाइबिटीज से मरने की संभावना तीस प्रतिशत तक कम हो जाती है और हृदय की बीमारियों से मृत्यु की संभावना सत्रह प्रतिशत तक कम हो जाती है।
अत: इस खाद्य पदार्थ से होने वाले फायदों को प्राप्त करने के लिए इसे अपने दैनिक आहार में शामिल करें। यदि आप चाहे तो इसे नाश्ते के समय भी खा सकते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा स्नैक है। इसे सलाद पर छिडकें या इसे अपनी स्मूदीज़ में मिलाएं और स्वयं को जानलेवा बीमारियों से बचाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
