Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
क्या ऑलिव ऑइल एक्सपायर या खराब हो जाता है? जानें, इससे जुड़े मिथक
लोगों को ऑलिव ऑइल के बारे में इतना ज्यादा मालूम नहीं है। इसलिए इस तेल के बारे में कई मिथक प्रचलित हैं।
ओलिव ऑयल के अनगिनत स्वास्थ्य फायदे हैं। खाने के लिए इसे सबसे बेहतर ऑयल माना जाता है। विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर इस तेल से आपका दिल स्वस्थ रहता है और शुगर लेवल रेगुलेट रहता है।
लोगों को इस तेल के बारे में इतना ज्यादा मालूम नहीं है। इसलिए इस तेल के बारे में कई मिथक प्रचलित हैं। बोर्ज्स इंडिया के एमडी रजनीश भसीन आपको इस तेल से जुड़े मिथक और उनका सच बता रहे हैं

मिथक 1 :
अगर ओलिव ऑयल फ्रिज में क्लाउडी या ठोस होता है, तो यह प्रामाणिक और उच्च गुणवत्ता का है
सच- ओलिव ऑयल की प्रामाणिकता की जांच करने के लिए कोई घरेलू परीक्षण नहीं है। कुछ तेल रेफ्रिजरेटर में क्लाउडी हो जाते हैं और कुछ नहीं। गुणवत्ता की जांच स्वाद और गंध से की जाती है और इसकी प्रामाणिकता सबसे अच्छी तरह से लैस प्रयोगशाला में जांच की जाती है।

मिथक 2
हरे रंग का मतलब ओलिव ऑयल बेहतर क्वालिटी का है
सच- रंग ओलिव ऑयल की गुणवत्ता का सूचक है। क्वालिटी ओलिव ऑयल एक सामान्य उत्पाद नहीं है। ओलिव की वैरायटी, परिस्थितियां, देश जैसे कारकों में तेल के रंग में परिवर्तनशीलता पैदा होती है। यह हल्का पीला या गहरे हरे रंग का हो सकता है।

मीथक 3
गर्म होने से इससे कम लाभ होते हैं, इसलिए एक्स्ट्रा वर्जिन ऑयल को कच्चा या सीधे बोतल से यूज करें
सच- गर्म होने से इसका स्वाद बदल सकता है लेकिन इसके स्वास्थ्य लाभ कम नहीं होते हैं।

मीथक 4
केवल एक्स्ट्रा वर्जिन ऑयल में मोनोअनसैअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, एंटीऑक्सिडेंट्स और पाली फिनोल होते हैं
सच- सभी ओलिव ऑयल में दिल के लिए स्वस्थ मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है। इनमें लगभग समान पोषक तत्व होते हैं जिसका मतलब है कि इन सभी में मोनोअनसैअनसैचुरेटेड होते हैं।

मीथक 5
शराब की तरह ओलिव ऑयल भी पुराना होने पर बेहतर हो जाता है
सच- यह सच नहीं है। पुराना होने पर यह तेल भी अन्य तेलों की तरह खराब हो जाता है। हालांकि आप फसल के समय से लगभग 2 वर्षों तक एक्स्ट्रा वर्जिन ऑयल को सुरक्षित रूप से उपभोग कर सकते हैं। बोतल खोलने के 4-6 सप्ताह के भीतर अपने तेल का उपयोग करना सबसे अच्छा है।

मीथक 6
एक्स्ट्रा लाइट ओलिव ऑयल में कम कैलोरी होती है
सच- सभी तरह के ओलिव ऑयल में बराबर कैलोरी होती है। हालांकि इस तेल में अधिक कैलोरी होती है, इसलिए खाना पकाने के लिए कम मात्रा में ही इसका इस्तेमाल करें। एक बड़ी चम्मच जैतून तेल में लगभग 124 कैलोरी और 14 ग्राम फैट शामिल है। यह फैट मोनोअनसैचुरेटेड है 6.7 ग्राम और पॉलीअनसैचुरेटेड, 4.6 ग्राम होता है।

मीथक 7
इसका इस्तेमाल खाना पकाने के लिए नहीं किया जा सकता
सच- आप तेज आंच पर इसे खाना पकाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। एक्स्ट्रा वर्जिन ऑयल का स्मोकिंग पॉइंट कम होता है, जबकि प्योर ओलिव ऑयल का स्मोकिंग पॉइंट हाई होता है। एक्स्ट्रा लाइट ओलिव ऑयल को रोजाना के खाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

मीथक 8
ओलिव ऑयल से खाना पकाने से सभी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं
सच- अध्ययन और कई परीक्षणों से पता चला है कि जैतून के तेल के पोषक तत्वों में खाना पकाने के बाद बहुत बदलाव नहीं होते हैं। पकने के बाद भी इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी जैसे गुण बरकरार रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
