Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
क्या खाते समय या खाने के बाद चाय पीना नुकसानदायक है?
कई शोधों के अनुसार चाय पीने से पाचन तंत्र सही रहता है लेकिन कुछ का मानना है कि चाय में जो कैफीन होता है वह पोषक तत्वों को शरीर द्वारा अवशोषित करने की प्रक्रिया में बाधा पहुंचाता है।
अधिकांश लोगों के दिन की शुरुवात चाय के साथ ही होती है और इसे वे अपनी दैनिक दिनचर्या का एक हिस्सा मानते हैं। कुछ लोग दिन में कई कप चाय पीने के आदी होते हैं लेकिन अभी भी कुछ लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि खाना खाते समय या खाने के बाद चाय पीना चाहिए या नहीं।
कई शोधों के अनुसार चाय पीने से पाचन तंत्र सही रहता है लेकिन कुछ का मानना है कि चाय में जो कैफीन होता है वह पोषक तत्वों को शरीर द्वारा अवशोषित करने की प्रक्रिया में बाधा पहुंचाता है।

कई अध्ययनों से साबित हुआ है कि खाने के बाद या खाने के दौरान चाय पीने से पाचन शक्ति बढ़ती है जिससे एसिडिटी आदि की समस्या नहीं होती है।
लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि हर तरह की चाय स्वास्थ्यवर्द्धक नहीं होती है। ग्रीन टी और हर्बल टी जैसे अदरक की चाय पीने से पाचन तंत्र बेहतर रहता है क्योंकि इनमें एन्टीऑक्सिडेंट और पॉलिफेनॉल की मात्रा ज्यादा होती है।
चाय पीने से सैलाइवा, बाइल और गैस्ट्रिक जूस का उत्पादन सही तरीके से होता है जिससे डाईजेशन बेहतर तरीके से हो पाता है। इसके साथ इसमें एन्टी-ऑक्सिडेंट होता है जो एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेन्ट की तरह काम करता है और पाचन संबंधी समस्या को कम करने में मदद करता है। ग्रीन टी या हर्बल टी में कैटचीन होता है जो डाइजेस्टिव एंजाइम के सक्रियता को बढ़ाकर डाइटरी प्रोटीन को विघटित कर देता है जिससे खाना आसानी से पच जाता है।
क्यों खाना खाने के दौरान चाय पीना नुकसानदायक है?
कुछ अध्ययनों में ये पाया गया है कि चाय में फेनोलिक नाम का यौगिक होता है जो आयरन को अवशोषित होने में बाधा उत्पन्न करता है। इसलिए इस बात की सलाह दी जाती है कि अगर आप खाने के साथ चाय पीना चाहते हैं तो डाइट में विटामिन सी और आयरन से भरपूर चीजों की मात्रा बढ़ा दें जिससे शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
अगर पहले से ही आपके शरीर में आयरन की कमी है या फिर एनीमिया के मरीज हैं तो खाने के साथ या उसके बाद चाय ना पियें। ऐसा करने से आपकी स्थिति बिगड़ सकती है। आयरन की कमी होने पर बिना डॉक्टर की सलाह लिए कभी भी खाते समय चाय न पियें।
अगर आप खाने के बाद या दौरान चाय पीना ही चाहते हैं तो साधारण चाय की बजाय अदरक की चाय या ग्रीन टी लें ताकि वह खाना को हजम करने में मदद करें। बेहतर स्वास्थ्य के लिए रोजाना सुबह ग्रीन टी पियें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
