Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
अखरोट खाने से हो सकता है कैंसर का ख़तरा कम, आंत के स्वास्थ्य में सुधार
शोधकर्ताओं का कहना है कि हर दिन आधा कप अखरोट खाने से आपकी पाचन क्रिया सही हो सकती है क्यूंकि इससे आपके आंत में प्रोबायोटिक बैक्टीरिया की बढ़ोत्तरी होगी जिससे दिल और दिमाग की बीमारियाँ दूर हो सकती हैं और साथ ही साथ कैंसर का रिस्क भी नहीं रहता।
जानवर पर हुए शोध से पता चलता है कि अखरोट युक्त खाना खाने से आंत में माइक्रोब में बढ़ोत्तरी होती है जिससे लाभप्रद बैक्टीरिया जैसे कि लेक्टोबेसिलस, रोसबुरिया और रुमिनोकोकासाए में भी बढ़ोत्तरी होती ह
अखरोट प्रोबायोटिक का काम करता है जिससे उन बैक्टीरिया में बढ़ोत्तरी होती है जो आपके पाचन क्रिया को सही रखता है।

"आपके आंत का स्वास्थ्य आपके पूरे शरीर के स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। हमारे अध्ययन के अनुसार अखरोट आंत में बदलाव लाता है, जिससे यह जाना जा सकता है कि अखरोट खाने से दिल और दिमाग भी स्वस्थ रहते हैं,"अमेरिका के लुसिआना स्टेट यूनिवर्सिटी की एसोसिएट प्रोफेसर लौरी ब्येर्ली का कहना है।
अखरोट खाने से दिल के दौरे नहीं पड़ते हैं और कैंसर का रिस्क भी कम रह्रता है, ब्येर्ली ने यह भी कहा।

अखरोट के बायोएक्टिव कॉम्पोनेन्ट की मदद से ही यह स्वास्थ्य के लिए इतना लाभदायक सिद्ध होता है, इसकी जानकारी शोधकर्ताओं ने नयूट्रीशनल बायोकेमिस्ट्री की पत्रिका में आये पेपर में दी।
"ज्यादा बैक्टीरिया की भिन्नता को अच्छे स्वास्थ्य के परिणाम से जोड़ा जा सकता है, जबकि कम भिन्नता होने से ओबेसिटी और इन्फ्लामेट्री बोवेल डिजीज होने की संभावना होती है," ब्येर्ली का कहना था।
अखरोट एक प्रकार की सुपाड़ी होती है जिसमें अल्फा-लिनोलेनिक एसिड, ओमेगा 3 फैटी एसिड और प्रोटीन और फाइबर भी होता है।
शोध के लिए, चूहों को खाने के लिए ग्राउंड वालनट दिया गया जो मनुष्यों के एक दिन के आधा कप के बराबर था, या दस दिन तक बिना अखरोट के खाने पर रखा गया।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
