Latest Updates
-
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच
पद्मावती के लिये रणवीर सिंह ने कैसी बनाई अपनी हल्क जैसी बॉडी, पढ़ें
यह तो आप मानते ही हैं कि पद्मावती पोस्टर में अभिनेता रणवीर सिंह के बाइसेप्स को देख कर आप चौंक चुके होंगे। संजय लीला भंसाली की ऐतिहासिक फिल्म पद्मावती की रिलीज को एक महीने से भी कम समय रह गया है। जिसमें रणवीर सिंह के बाइसेप्स का पोस्टर बहुत ज्यादा लोकप्रिय हुआ है। जिसमें उन्होंने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया है।
अगर आप रणवीर सिंह के फैन हैं और उन्हें इंस्टाग्राम पर उन्हे तहे दिल से फॉलो करते हैं, तो आपको याद होगा कि जून 2017 तक रणवीर सिंह बहुत दुबले थे। तो अचानक ऐसा क्या हो गया जिसे रणवीर सिंह आज इस तरह के दिख रहें हैं। यह सब केवल डाइट और सिट अप्स का ही कमाल नहीं है बल्कि मुस्तफा की दी गयी ट्रेनिंग का नतीजा है।

अहमद, वो इंसान हैं जिन्होंने रणवीर को ट्रेनिंग दी है
अहमद ने रणवीर को ट्रेनिंग देने से पहले अभिनेता रितिक रोशन को भी ट्रेनिंग दी थी। वोग इंडिया के इंटरव्यू में अहमद ने बताया कि उन्हों ने रणवीर की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए उनसे कुछ मूवमेंट पैटर्न्स, ताकत के लिए मोबिलिटी ड्रिल्स के साथ हाई इंटेसिटी इंटरवल ट्रैनिंग के साथ पुशअप्स, डेडलिफ्ट और स्क्वाट कराये।
हफ्ते के 6 दिन करते थे वर्कआउट
यह सारी एक्सर्साइज़ रणवीर के शरीर में लचीलापन लाने और अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में लाने के लिए दी गयी है। इसे साथ रणवीर को सप्ताह में छह दिन, दिन में दो बार वर्कआउट कराया गया है। जिससे वे अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में ढल जाएँ।

सुबह-शाम दोंनो समय करते थे एक्सरसाइज
आमतौर पर सुबह रणवीर को 20-25 मिनट के लिए कार्डियो कराया जाता है और 40-45 मिनट तक एक्सरसाइज क्योंकि सुबह रणवीर के पास टाइम नहीं होता था। इसके बाद शाम को ट्रेनिंग दी जाती थी जो डेढ़ घंटे की होती थी जिसमें हैवी वेट लिफ्टिंग कराइ जाती थी। इसके आलावा मुस्तफा ने रणवीर को हफ्ते में एक दिन छुट्टी भी देते थे। जिसमें अगर रणवीर एक्सरसाइज करना चाहे तो उन्हें स्वमिंग करने की सलाह दी गयी थी। इसके साथ ही मुस्तफा रणवीर की डाइट का भी ध्यान रखते थे।

जिसमें उन्हें हर दिन क्या खाना है वो होता था। यही नहीं पद्मावती की शूटिंग के पहले से उनके खाने से चीनी हटा दी गयी थी। और उनको वह खाना दिया जा रहा था जिससे उन्हें ताकत मिले।
केवल दो दिन खाते थे अपने मन-पसंंद का खाना
लेकिन इन सब के बावजूद रणवीर को अपना मनपसंद खाना खाने की इजाज़त दी गयी थी। जिसमें रणवीर हफ्ते में दो दिन अपने पसंद का कुछ भी खा सकते थे। इसमें मुस्तफा ने कहा कि पहले उन्हों ने हफ्ते में दो दिन कुछ भी अपने मन का खाने की इजाज़त दी। उसके बाद वही खाना वो हफ्ते के किसी भी दिन खा सकते थे। इन दिनों में उन्हें चीनी और जंक गुड भी खाने की इजाज़त थी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
