Latest Updates
-
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल
बारिश के मौसम में पेट को इन्फेक्शन से बचाने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें
मानसून सीजन में खुद को हेल्दी बनाये रखना काफी मुश्किल काम होता है। बारिश में भीगने से सर्दी-जुकाम से लेकर फंगल इन्फेक्शन, टाइफाइड, मलेरिया और डेंगू जैसी कई बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है।
इस मौसम में खाने-पीने की चीजों से सबसे ज्यादा इन्फेक्शन होने का डर बना रहता है। पेट में तेज दर्द होना, उल्टियां, सिरदर्द और तेज थकान इस मौसम में होने वाली आम समस्याएं हैं।
अगर आप इन सभी तरह की समस्याओं से खुद को बचाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में बताये गये टिप्स को अपनाएं।

स्ट्रीट फ़ूड का सेवन ना करें :
इस मौसम में कभी भी रोड के किनारे खुले में बिकने वाली खाने की चीजों का इस्तेमाल न करें। ऐसी चीजों को बनाने और स्टोर करने में साफ़ सफाई का विशेष ध्यान नहीं रखा जाता है जिस वजह से इन चीजों के संक्रमित होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। इन्हें खाने से आपको डायरिया या हैजा जैसी गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं।


खाने को अच्छे से पकाएं :
इन दिनों में अगर आप कोई भी चीज कच्ची या अधपकी अवस्था में खाते हैं तो इससे फ़ूड पॉजनिंग होने का खतरा बढ़ जाता है। इस सीजन में सी-फ़ूड तो बिल्कुल भी ना खाएं और अंडे खरीदने से पहले ये चेक कर लें कि वे कहीं से टूटे तो नहीं हैं। सब्जियों और फलों को दो बार पानी की तेज धार में धोएं और फिर खाएं। इसके अलावा खाने को अच्छी तरह कुकर में पकाकर खाएं।

उबला हुआ पानी पिएं:
इस बात की संभावना बहुत ज्यादा रहती है कि छत पर रखी आपकी टंकी में बारिश का पानी घुस जाता है जिससे वो पूरी तरह संक्रमित हो जाता हो। इसलिए खाना पकाने के लिए और पीने के लिए आप जिस पानी का इस्तेमाल करें उसे पहले अच्छे से उबाल लें और उसके बाद फ़िल्टर करके पिएं।

हाथ की सफाई :
पेट से जुड़े कई तरह के इन्फेक्शन आपके गंदे हाथो की वजह से ही फैलते हैं। इसलिए खाना खाने से पहले और खाने के बाद हाथो को ज़रूर साफ़ करें। इसके अलावा कभी भी बाहर से घर में आयें तो हाथो को साबुन से धुलें।

इम्युनिटी पॉवर बढायें:
अगर आपकी इम्युनिटी पॉवर मजबूत होगी तो आप किसी भी तरह के इन्फेक्शन से बचे हुए रहेंगे। इसलिए यह बहुत ज़रूरी है कि अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करें जो इम्युनिटी पॉवर को बढ़ाने में मदद करती हो। रोजाना एक मुठ्ठी ड्राई फ्रूट्स और नट्स खाएं और दाल या चिकन जैसी प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन बढ़ा दें।

अदरक का सेवन :
आपको बता दें कि अदरक में ऐसे गुण होते हैं जो आपको सर्दी-जुकाम और वायरल फ्लू से बचाने में मददगार होते हैं। सुबह की चाय पीते समय उसमें थोड़ी सी अदरक कूट कर डालें और रोजाना सुबह इसका सेवन करें। इसके अलावा आप सब्जी बनाते समय भी उसमें अदरक डालकर खा सकते हैं।

सेब के सिरके का सेवन :
मानसून सीजन में सेब का सिरका खाना भी काफी फायदेमंद होता है। अगर आपको पेट में किसी तरह का दर्द है या वायरल इन्फेक्शन है तो एक चम्मच सेब के सिरके को एक गिलास गुनगुने पानी में डालकर खाना खाने से पहलें पिएं। इससे बहुत जल्दी आराम मिलता है।

मांड का सेवन करें :
अगर आप डायरिया या पेट के इन्फेक्शन से पीड़ित हैं तो ऐसे में चावल का पानी या मांड पीना बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें एक चम्मच दालचीनी पाउडर और एक चम्मच शाहद मिलाकर इसका सेवन करें। इसके सेवन से बहुत जल्दी आराम मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
