Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
डायरिया से जल्दी आराम पाने के लिए दही का ऐसे करें इस्तेमाल
दही डायरिया को कंट्रोल करने में काफी मददगार होती है। दही या योगर्ट में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया इन्फेक्शन को जल्दी खत्म कर देते हैं जिससे जल्दी आराम मिलने लगता है।
खराब और संक्रमित चीजें खाने की वजह से लोग बहुत जल्दी डायरिया की चपेट में आ जाते हैं। डायरिया एक ऐसी बीमारी है जो मुख्य रूप से गंदे पानी या बैक्टीरिया युक्त खाना खाने की वजह से होता है। इसमें मरीज को बहुत अधिक मात्रा में पानी युक्त दस्त होने लगते हैं जिसे जल्दी कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है और कुछ ही घन्टों में मरीज बहुत कमजोर पड़ जाता है।
डायरिया से पीड़ित होने पर पतले दस्त के अलावा पेट में और सिर में तेज दर्द होने लगता है। खराब खानपान के अलावा अधिक मात्रा में शराब पीने के कारण भी डायरिया की समस्या हो सकती है।

छोटे बच्चे इसकी चपेट में बहुत जल्दी आते हैं क्योंकि उन्हें इतना पता नहीं होता है कि वे जो खा रहे हैं वे सही चीज है या गलत। इसलिए हर पेरेंट्स को यह सलाह दी जाती है कि अपने बच्चे के खानपान का विशेष ध्यान रखें।
वैसे तो इस बीमारी से बचने के लिए कई तरह की दवाइयां आती है लेकिन उनके साथ साथ आप कुछ घरेलू उपायों से भी इसे कंट्रोल कर सकते हैं। दही डायरिया को कंट्रोल करने में काफी मददगार होती है।
दही या योगर्ट में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया इन्फेक्शन को जल्दी खत्म कर देते हैं जिससे जल्दी आराम मिलने लगता है।
इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि डायरिया के इलाज में दही का कैसे इस्तेमाल करें।

1) दही खाएं : डायरिया से पीड़ित होने पर खाने के साथ या खाने के बाद एक कटोरा दही खाएं। इससे शरीर में अच्छे बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ जाती है जिससे हानिकारक बैक्टीरिया खत्म होने लगते हैं और डायरिया से जल्दी आराम मिलता है।

2) केला-दही का सेवन : दस्त रोकने के लिए केला दही का सेवन भी बहुत असरदार है।
बनाने की विधि:
- दो केले लें और उन्हें छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।
- एक कटोरा ताजा दही लें और उसमें केले के टुकड़ों को मिलाएं।
- इन दोनों को अच्छे से मिलाने के बाद दिन में एक बार इसका अगले दो तीन दिन तक सेवन करें।

3) दही और मेथी के बीज : दस्त से तुरंत आराम दिलाने में दही और मेथी के बीज का मिश्रण भी बहुत फायदेमंद है।
बनाने की विधि:
- एक कटोरी ताज़ी दही लें
- इसमें आधा चम्मच मेथी के दाने डालें और अच्छे से मिलाएं।
- इसे तुरंत खा लें।

4) दही-जीरा :
बनाने की विधि:
- आधा चम्मच जीरा और आधा चम्मच मेथी के बीज लें और इसे भून कर ग्राइंड कर लें।
- एक कटोरी ताज़ी दही लें और उसमें इस पाउडर को मिलाएं।
- इसे अच्छे से मिलाने के बाद दिन में 2-3 बार सेवन करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
