Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
अस्थमा के रोगी हैं तो इस एक चमत्कारी चीज़ से होगा लाभ
फ़िश ऑइल जिसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं। यह अस्थमा जैसी बीमारी से ग्रस्त मरीजों के लिए बहुत लाभदायक होता है।
फ़िश ऑइल जिसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं। यह अस्थमा जैसी बीमारी से ग्रस्त मरीजों के लिए बहुत लाभदायक होता है।
न्यूयार्क की रोचेस्टर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा की गयी खोज के परिणामों के अनुसार ओमेगा 3 फैटी एसिड्स युक्त पदार्थ आईजीई के उत्पादन को रोकते हैं- एंटीबॉडीज़ जो अस्थमा के मामूली मरीजों में अस्थमा के लक्षण और एलर्जिक रियेक्शंस उत्पन्न करते हैं। सेवन कर लेने के बाद ओमेगा 3 फैटी एसिड्स पूर्व विभाजित मध्यस्थों में परिवर्तित हो जाते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली को दबाये बिना सूजन को कम करते हैं।

हालाँकि कि अस्थमा से गंभीर रूप से ग्रस्त मरीज़ जो स्टेरॉइड की अधिक मात्रा का सेवन करते हैं उनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड अधिक प्रभावी नहीं होता क्योंकि कोर्टिकोस्टेरॉइड इसके लाभदायी प्रभावों को कम कर देता है।
पहले के अध्ययनों से पता चलता है कि फ़िश ऑइल में कुछ निश्चित फैटी एसिड्स पाए जाते हैं जो बी कोशिकाओं के कार्य को नियमित करते हैं।

जेसीआई इनसाइट पत्रिका में प्रकाशित एक नए अध्ययन के अनुसार टीम ने 17 मरीजों के रक्त के नमूने लिए और लेबोरेटरी में उनके बी इम्यून कोशिकाओं को अलग करके यह देखा गया कि आईजीई और अन्य कण जो इस बीमारी के लिए ज़िम्मेदार होते हैं, उन पर शुद्ध ओमेगा 3 फैटी एसिड्स का क्या प्रभाव पड़ता है।
रोचेस्टर यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर और प्रमुख लेखक रिचर्ड पी. फिप्पस ने बताया कि परिणामों से पता चलता है कि सभी ने कुछ सीमा तक ओमेगा 3 के प्रति प्रतिक्रिया दिखाई जिसके परिणामस्वरूप आईजीई के स्तर में कमी आई।

परंतु वे मरीज़ जो स्टेरॉइड का सेवन करते थे वे इस ओमेगा 3 उपचार के प्रति कम संवेदनशील थे। शोधकर्ताओं की चेतावनी के अनुसार ग्राहकों को फ़िश ऑइल खरीदते समय सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि सभी फिश ऑइल समान नहीं होते।
फिप्पस कहते हैं कि "इ अध्ययन की दूसरे अध्ययन से तुलना करने के पहले आपको उच्च गुणवत्ता की, मानकीकृत सामग्री लेनी चाहिए जिसे सही तरीक से संसाधित और संग्रहित किया गया हो।" फिप्पस कहते हैं कि हमारे अध्ययन में शुद्ध, फ़िश ऑइल में जैविक रूप से सक्रिय उत्पादों का उपयोग किया गया है जिसे 17-एचडीएचए कहा जाता है और हमारे पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि उच्च गुणवत्ता के फ़िश ऑइल का उपयोग करना क्यों अच्छा होता है।
आईएएनएस से प्राप्त इनपुट के अनुसार
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
