Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
ओट्स खाने के बावजूद बढ़ रहा है मोटापा ? जानिये कहां कर रहे हैं आप गलती
कई लोग ओट्स का सेवन सिर्फ इसलिए करते हैं क्योंकि उनका मानना है कि ओट्स सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। यह सच है कि ओट्स से बहुत फायदे हैं लेकिन अगर आप इसे खाते समय कुछ गलतियां कर रहे हैं तो यह आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।
ओट्स में हमारे शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्राल से लड़ने वाले गुण होने के साथ साथ इसमें डायबिटीज से भी लड़ने वाले गुण होते हैं जिसके कारण इसको बहुत हेल्दी फ़ूड माना जाता है।
इसको खाने से आपको काफी देर तक भूख का एहसास नहीं होगा जिससे आपको बिना कैलोरी वाले स्नैक्स खाने का भी मन नहीं करेगा।

जी हाँ इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि ज्यादातर न्यूट्रीशियन्स इसको वजन घटाने का सबसे अच्छा फ़ूड मानते हैं।
लेकिन कुछ हफ़्तों बाद जब आप अपना वजन चेक करते है तो आप यह पाते हैं कि कुछ ख़ास फर्क नहीं हुआ है बल्कि कुछ बढ़ ही गया है. इसका मतलब आपको सोचना होगा कि आपने क्या गलती की है।
कुछ लोगों को ओट्स का स्वाद अच्छा नहीं लगता तो वे ओट्स के साथ कुछ ऐसी चीजें मिलाने लगते हैं जो फायदेमंद नहीं होती हैं जैसे आर्टिफीसियल शुगर इत्यादि जिससे हमें जो लाभ मिलना चाहिए वो नहीं मिलता।
यदि ओट्स खाने के बाद भी आपका वजन बढ़ रहा है तो हो सकता है कि आप ऐसी ही कुछ गलतियाँ कर रहे होंगे। आइये ऐसी ही कुछ छोटी छोटी गलतियों पर नजर डालते हैं।

1 : फ्लेवर्ड ओट्स या इंस्टैंट ओट्स का इस्तेमाल करना :
कभी कभी हम क्या करते हैं कि अपना समय बचाने के लिए पहले से पैक ओट्स का इस्तेमाल करते हैं जिससे सिर्फ समय ही बचता है लेकिन हमारे वजन पर कोई फर्क नहीं पड़ता। इंस्टैंट ओट्स को यह बताया जाता है कि इसमें जीरो कैलोरी होती है, इसमें शुगर नहीं होता है जबकि वास्तव में इनमे कई सारे डाई, इन्फ्लामेट्री वेजीटेबल आयल, सोडियम आदि होते हैं जिनसे हमारा वजन बढ़ता है।

2 : अत्याधिक शुगर का इस्तेमाल करना :
नाश्ते में ओट्स लेना बहुत ही फायदेमंद होता है और इससे हम दिन भर अच्छा महसूस करते हैं लेकिन अगर आप उसमे ज्यादा शुगर मिलायेंगे तो इससे आपके शरीर में चर्बी जमा होगी जिससे आपका वजन बढेगा। अगर आपको ओट्स में मीठा ही मिलाना है तो आप हेल्दी शहद और बारीक कटे हुए फलों को मिला सकते हैं जिससे आपके वजन घटने की संभावना बढ़ेगी।

3 : पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का इस्तेमाल ना करना :
ओट्स में 30 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है इसे संतुलित आहार बनाने के लिए आप इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलाएं। प्रोटीन मिलाने से आपको एक सम्पूर्ण आहार मिलता है और आपका ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है।

4 : ज्यादा मात्रा में ओट्स का इस्तेमाल करना :
कभी कभी हम फायदेमंद चीजों को ज्यादा मात्रा में खाने लगते हैं यहाँ तक कि ओट्स को भी जिसमें ज्यादा कैलोरी होती है, ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि स्वस्थ रहने के लिए एक संतुलित डाइट की जरुरत होती है ना कि ज्यादा मात्रा में खाने की। सामान्यतः आधा कप ओट्स पर्याप्त होता है लेकिन अगर आप इससे संतुष्ट नहीं तो आप एक छोटे कटोरे में भी ले सकते हैं जोकि आपके स्वास्थय के लिए अच्छा होगा।

5 : ओट्स में बिना कुछ मिलाये ही खाना :
जैसा कि हम सब जानते हैं कि ओट्स में कम कैलोरी होती है लेकिन यह कार्बोहाइड्रेट से भरा होता है और कार्बोहाइड्रेट आसानी से पच जाता है जिससे हमें जल्दी ही भूख लग जाती है। इसके लिए हमें उसमें थोडा प्रोटीनयुक्त और वसायुक्त चीजें भी मिलाना चाहिए जिससे यह एक संतुलित डाइट बन जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
