Latest Updates
-
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व
डायटिंग के चक्कर में दिन भर खाती हैं सलाद तो, झेलिये ये नुकसान
पतले होने के लिये हम अपनी लाइफ में कुछ बड़े-बड़े त्याग करते हैं जैसे, स्वादिष्ट खाने की जगह पर फीका सलाद खाना शुरु कर देते हैं।
हमें लगता है कि हम अगर रोज़ हरी पत्तेदार सब्जियों से बना सलाद खाएंगे तो हमारा मोटापा कुछ कम होगा। ऐसा इसलिये क्योंकि सलाद में ना तो फैट होता है और ना ही मिर्च मसाला।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलाद खुद में एक बैलेंस डाइट नहीं है। बल्कि इसे तो "unhealthy healthy food" का भी दर्जा दिया जा चुका है।
आखिर ऐसा क्यूं कहा जाता है, आज इसी के बारे में हम चर्चा करेंगे और बताएंगे कि वजन घटाने वाला सलाद, किस तरह से वजन बढ़ा भी सकता है।

सैलेड ड्रेसिंग बढ़ा सकती है मोटापा
बहुत से लोग जो सलाद खाते हैं, वे उसमें स्वाद बढाने के लिये ड्रेसिंग जरुर डालते हैं, जो कि नमक, तेल, गाढे सॉस या शक्कर से बनी हुई होती है। साथ ही इसमें घिसी हुई चीज़ भी डाली जाती है जो कि अनहेल्दी होती है।

ढेर सारा कार्ब खा कर हो सकते हैं मोटे
सलाद में अगर नूडल्स या अन्य स्टार्चयुक्त चीजें मिक्स कर दी तो, वह कार्ब से भर जाएगा और अगर आपने व्यायाम कर के उसे बर्न नहीं किया तो वह फैट बन जाएगा।

मेटाबॉलिज्म बिगड़ सकता है
रोजाना सलाद पर ही जिंदा रहना सेहत के लिये नुकसानदायक है। ऐसा इसलिये क्योंकि सलाद में पूरे पोषण नहीं मिलते। अगर हम दो या तीन हफ्तों तक केवल सलाद ही खाएं, तो हमारी बॉडी अन्य पोषण की भी डिमांड करेगी और आप सालद से बोर हो कर उल्टा सीधा खाना शुरु कर देंगे। ऐसे में शरीर का मेटाबॉलिज्म बिगडेगा और आप फिर मोटे होते चले जाएंगे।

कैसे बढ़ाएं पोषण
आप चाहें तो सलाद में अंडा या फिर उबले हुए चिकन के कुछ पीस डाल सकते हैं, जिससे प्रोटीन का गुण बढ सके और मोटापा घट सके।

बॉडी नहीं पचा सकती ज्यादा सलाद
बहुत ज्यादा सलाद खाने से पेट खराब और एसिडिटी हो सकती है क्योंकि हमारा शरीर इतनी भारी मात्रा में कच्ची सब्जियों और फल को हजम नहीं कर सकता। इसके अलावा फल में मौजूद फ्रक्टोज़ भी शरीर के लिये अच्छा नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
