Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
कब्ज़ से छुटकारा पाना है तो स्ट्रॉबेरी से तैयार इस डिश को खाएं
अनियमित दिनचर्या और व्यस्त जीवनशैली के कारण हम अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते क्योंकि हमारा खानपान ठीक नहीं रहता जिसके कारण हमें कब्ज़ जैसी समस्या होती है और सुबह हमारा पेट ठीक से साफ़ नहीं होता।
आइये इसको ऐसे समझते हैं मान लीजिये आपके घर का ड्रेनेज सिस्टम यानी पानी निकलने वाली नाली बंद हो जाये तो आपके घर में कई तरह कि दिक्कतें आने लगती हैं जैसे जगह जगह पानी के धब्बों का बन जाना, बदबू आना इत्यादि।

उसी तरह से हमारे शरीर में एक एक्स्क्रीटरी सिस्टम होता है जिसको हम लोग उत्सर्जन तंत्र कहते है, एक ड्रेनेज सिस्टम की तरह ही काम करता है जो हमारे शरीर के अन्दर बने जितने भी खराब प्रोडक्ट्स होते हैं उनको मूत्र और मल के रूप मे बाहर निकालता है।
जब हमारा मल और मूत्र नियमित अंतराल पर बाहर नहीं निकलता या जब हमारा मल बहुत कड़ा होने लगता है तो शरीर में कई तरह के टोक्सिक प्रोडक्ट्स जमा हो जाते हैं जिससे हमें कब्ज़ जैसी समस्या होती है।

कब्ज़ की वजह से हमें डिहाइड्रेशन, भूख ना लगना, एसिडिटी, दिन भर सुस्ती, पेट में दर्द, पेट का फूलना, मिचली आना, उल्टी जैसी कई तरह की समस्यायें होती हैं।
हम आपको यहाँ बताएँगे कि कैसे आप नेचुरल स्ट्रॉबेरी से अपने घर पर ही कब्ज़ को दूर कर सकते हैं।
उसके लिए आप आधा कप ताज़ा स्ट्रॉबेरी और एक चम्मच ओलिव आयल लेकर इसे अच्छी तरह से मिला लें जिससे कि यह एक पेस्ट रूप में हो जाए फिर इसे आप रोज लगभग एक महीने तक रात में खाना खाने के बाद लीजिये आपको कब्ज़ की समस्या नहीं होगी।


आपको बता दें कि इसको इस्तेमाल करने के साथ अगर आप अपनी दिनचर्या में बदलाव नहीं लाते हैं तो आपको यह उतना फायदा नहीं करेगा जितना इसको करना चाहिए।
इसलिए आप नियमित रूप से एक्सरसाइज भी करिए और अपने खान पान में फाइबर युक्त फूड्स और हरी ताज़ी सब्जियों का भी इस्तेमाल करिए। एक्सरसाइज करने से आपका मेटाबोलिक रेट बढ़ता है जिससे आपको कब्ज़ में अराम मिलता है।

स्ट्रॉबेरी में एंटीआक्सीडेंट गुण होने के साथ फाइबर भी होता है जो आपके मल को सॉफ्ट यानी मुलायम करता है जिससे वह आसानी से बाहर निकलता है और आपको कब्ज़ से आराम मिलता है इसी तरह ऑलिव आयल में विटामिन E होता है जो आपकी आंतो को चिकना करता है जिससे मल आसानी से बाहर निकल जाता है और आपको आराम महसूस होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
